Logo
election banner
Whole Grain Benefits: साबुत अनाज शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। कार्डियोवस्कुलर हेल्थ सुधारने के साथ बॉडी को अन्य लाभ पहुंचाते हैं।

Whole Grain Benefits: साबुत अनाज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आजकल साबुत अनाज को खाने का चलन काफी कम हो गया है, इसकी जगह पिसे अनाज ने ले ली है। हालांकि साबुत अनाज के फायदे बेजोड़ हैं और इनका नियमित सेवन किया जाए तो बॉडी को बढ़ती उम्र में भी हेल्दी रखा जा सकता है। दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में साबुत अनाज बहुत हेल्पफुल होता है। ये डायबिटीज कंट्रोल करने के साथ वजन भी घटाता है। 

साबुत अनाज में गेहूं, धान, मक्का, ज्वार, बाजरा आदि शामिल हैं। इनमें पोषण का खजाना छिपा हुआ है और ये विटामिंस, न्यूट्रिएंट्स का भंडार है। ओनलीमायहेल्थ के मुताबिक साबुत अनाज खाने के बड़े फायदे जानते हैं। 

साबुत अनाज खाने के बड़े फायदे

कोलेस्ट्रॉल - दिल की सेहत को बिगाड़ने में बैड कोलेस्ट्रॉल का बड़ा रोल होता है। नसों में अगर बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाए तो ये हार्ट अटैक की वजह बन सकता है। साबुत अनाज खाने से नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। इससे स्ट्रोक और अटैक का रिस्क कम हो जाता है। साबुत अनाज कार्डियोवस्कुलर हेल्थ के लिए लाभदायक है। 

इसे भी पढ़ें: Methi Dana Benefits: मेथी दाना न समझें मामूली, तेजी से घटा सकता है वजन, 5 बीमारियों में दिखाता है जबरदस्त असर

पाचन तंत्र में सुधार - डाजेशन सिस्टम अगर बिगड़ा रहे तो ये बड़ी परेशानियां खड़ी कर सकता है। साबुत अनाज में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे कब्ज दूर होती है और ये गट हेल्थ सुधारने का भी काम करता है। साबुत अनाज मेटाबॉल्जिम को तेज तेज करता है। 

डायबिटीज कंट्रोल - ब्लड शुगर कम ज्यादा होने से शुगर के मरीजों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। साबुत अनाज ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। इसे खाने से पेट लंबे वक्त तक भरा महसूस होता है। जिससे ब्लड में शुगर का लेवल स्पाइक नहीं हो पाता है। 

वजन - साबुत अनाज रेगुलर खाया जाए तो ये वजन को तेजी से घटा सकता है। साबुत अनाज में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसे खाने के बाद लंबे वक्त तक भूख का एहसास नहीं होता है, जिससे ओवर ईटिंग नहीं हो पाती है। साबुत अनाज बॉडी वैट को मैनेज करता है। 

इसे भी पढ़ें: Fitness Tips: डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां नहीं आएंगी पास, फिट रहना है तो रोजाना करें बस यह 5 काम

हार्मोन में बदलाव - उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिनके पीछे कई बार हार्मोनल इंबैलेस होता है। साबुत अनाज खाने से हार्मोनल इंबैलेंस की परेशानी को कम किया जा सकता है। इससे मूड स्विंग, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। 

5379487