Valentine Day Outfit Ideas: कपल्स के लिए वेलेंटाइन डे बहुत खास होता है। अगर आप इस दिन यूनिक आउफिट से अपने पार्टनर को इम्प्रेस करना चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ग्लैमरस लुक्स से बेहतर इंस्पिरेशन कुछ नहीं हो सकता। 

रेड और पिंक कलर इस खास मौके के लिए हमेशा से बेस्ट रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टाइलिश लुक्स, जिन्हें अपनाकर आप दिख सकती हैं बेहद स्टनिंग।

रेड ड्रेस में दिखेगा ग्लैमरस अंदाज

 

 Ananya Pandey Social Media

रेड कलर वेलेंटाइन डे के लिए सबसे पॉपुलर शेड है। अनन्या पांडे का रेड मिनी ड्रेस लुक इस दिन के लिए परफेक्ट है। सटल मेकअप और खुले बालों के साथ यह लुक आपको क्यूट और स्टाइलिश बनाएगा।

Disha Patani Social Media

वहीं दिशा पाटनी की बैकलेस रेड ड्रेस क्लासी और मॉडर्न वाइब देती है। अगर आप बोल्ड लुक ट्राई करना चाहती हैं, तो यह एक शानदार ऑप्शन है।

स्मोकी आईज के साथ स्टनिंग आउटफिट

Janhvi Kapoor Social Media

जान्हवी कपूर का रेड आउटफिट वेलेंटाइन डेट के लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है। स्मोकी आई मेकअप और सॉफ्ट कर्ली बालों के साथ यह लुक आपको एलिगेंट बनाएगा।

Tripti Dimiri Social Media

तृप्ति डिमरी की शिमरी बैकलेस ड्रेस ग्लैम लुक पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है।
डिनर डेट के लिए परफेक्ट लुक

डिनर डेट के लिए परफेक्ट लुक

Shanaya Kapoor Social Media

शनाया कपूर की सैटिन फैब्रिक ड्रेस, जिसमें 3D फ्लोरल डिटेलिंग है, डिनर डेट के लिए शानदार है। स्लीक हेयरस्टाइल और ग्लोसी मेकअप के साथ यह लुक बेहद रिच लगता है।

क्लासी स्टाइल

Kara Advani Social Media

कियारा आडवाणी की ब्लेजर स्टाइल मिनी ड्रेस रेड शेड में काफी क्लासी लगती है, जिसे आप मिनिमल मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं।

एलिगेंट और प्रिंसेस लुक

Ideas Social Media

सारा अली खान का स्लीवलेस जंपसूट सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक देता है। वहीं अंकिता लोखंडे की ऑफ-शोल्डर सैटिन ड्रेस आपको प्रिंसेस जैसी फील देगी।