Summer Special Recipe: गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए बनाएं ककड़ी, टमाटर और बूंदी के 3 हेल्दी रायते। जानें इसकी आसान रेसिपी, जो स्वाद के साथ पाचन भी सुधारते हैं।

Summer Special Recipe: समर सीजन की शुरुआत हो गई है और दिन-ब-दिन तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में मौसम के साथ-साथ अपने खान-पान को भी बदलना बेहद जरूरी है। क्योंकि गर्मी के दिनों में तला-भुना और मसालेदार खाना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। ऐसे में हमें अपने मसालेदार सब्जियों और गरिष्ठ भोजन के साथ, दही से बनी डिश- लस्सी, छाछ और रायता आदि को जरूर लेना चाहिए। इससे हमारे शरीर को अंदर से ठंडक महसूस होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, यहां हम आपके लिए 3 तरह के हेल्दी और टेस्टी रायते की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो गर्मियों में बनाने के लिए अच्छे ऑप्शंस हैं।  

1. ककड़ी का रायता
गर्मी के मौसम में ककड़ी खाना काफी फायदेमंद होता है। यदि आप ककड़ी को सलाद के रूप में नहीं खाते हैं, तो आप इसका रायता बनाकर भी खा सकते हैं। यह स्वास्थ के लिए काफी हेल्दी और टेस्टी होता है। जिसे बनाना भी काफी आसान है। इसको ककड़ी, दही, जीरा, धनिया, और नमक मिलाकर बनाया जाता है। 

इसके लिए सबसे पहले ककड़ी को कदूद कस कर लें या फिर बारीक काट लें। इसके बाद एक किसी बड़े बर्तन या कटोरे में दही को लेकर अच्छे से मिला लें। ऊपर से फिर जीरों का तड़का लगाकर सभी मसालें मिक्स करें।   

2. टमाटर का रायता
गर्मियों के मौसम में टमाटर का रायता स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यह खासतौर पर चावल या हल्के खाने के साथ काफी अच्छा लगता है। इसे बनाने के लिए ताजे टमाटर, दही, बारीक कटा प्याज, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक मिलाया जाता है। टमाटर में मौजूद विटामिन C और लाइकोपीन शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं और शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं।

3. बूंदी का रायता
बूंदी का रायता एक ऐसा पारंपरिक व्यंजन है, जो लगभग हर घर में पसंद किया जाता है। गर्मियों में यह खाने के साथ ठंडक देने वाला आसान और स्वादिष्ट ऑप्शन है। इसे तैयार करने के लिए दही में बूंदी डालकर उसमें भुना जीरा, धनिया और नमक मिलाया जाता है। यह रायता न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। साथ ही, इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को हल्की-फुल्की ऊर्जा देने का काम करते हैं।