Pongal 2025: पोंगल पर पायसम से कराएं महमानों का मुंह मीठा, हर कोई उंगलिया चाटता रह जाएगा, जानें रेसिपी

pongal 2025: how to make south indian payasam recipe in hindi
X
पोंगल पर बनाएं पायसम डिश, जानें रेसिपी।
Pongal 2025: पोंगल पर साउथ इंडियन डिश पायसम बनाने की परंपरा भी है। ये एक तरह की खीर होती है जो साउथ टच के साथ बनाई जाती है। आप भी आसानी से इसे घर पर बना सकते हैं। जानिए रेसिपी।

Pongal 2025: भारत में पोंगल का त्योहार 13 जनवरी से शुरू हो चुका है। ये दक्षिण भारत का एक लोकप्रिय त्योहार है जो चार दिनों तक धू-धाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर सूर्य देवता की पूजा के साथ-साथ पशु और कृषि की पूजा की जाती है। पोंगल पर स्नान के बाद दान करने का बड़ा महत्व है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। इस दिन लोग अपने घर को रंगोली से सजाते हैं और तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते है।

पोंगल पर साउथ इंडियन डिश पायसम बनाने की परंपरा भी है। पायसम दक्षिण भारत की एक फेमस डिश है जिसे मिट्टी या तांबे के बर्तन में तैयार किया जाता है। ये एक स्वादिष्ट और खुशबूदार डिश है जो एक तरह की खीर है। आमतौर पर खीर में कई तरह की चीजें डाली जाती हैं। उसी तरह पायसम भी तैयार किया जाता है। आप भी घर में पायसम की स्पेशल रेसेपी ट्राय करें। जानें इसे बनाने का आसान तरीका।

ये भी पढ़ें- Pongal 2025 Recipes: पोंगल पर बनाएं चावल से यह स्वादिष्ट डिश, बढ़ जाएगी त्योहार की मिठास; सीखें विधि

पायसम के लिए सामग्री
-1 लीटर फुल क्रीम दूध
-100 ग्राम चावल
-150 ग्राम गुड
-1 छोटा चम्मच घी
-1 छोटा चम्मच इलाइची
-50 ग्राम काजू
-50 ग्राम बादाम
-50 ग्राम किश्मिश

पायसम पकाने की विधि

  • सबसे पहले चावल को पानी में भिगोकर करीब 20 मिनट तक रख दें।
  • अब एक मिट्टी/तांबे का बर्तन लें और गैस पर रख दें।
  • बर्तन में थोड़ा घी डालकर उसमें भीगे हुए चावल का पानी छानकर डाल दें।
  • करीब 5 मिनट तक चावल को पकाएं और उसके बाद उसमें दूध मिला दें।
  • अब इसको तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ा नहीं हो जाता।
  • जब ये गाढ़ा हो जाए तब इसमें गुड के छोटे-छोटे तुकड़े करके मिला लें।
  • इसके बाद इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब ड्राई फ्रूट को बारीक काटकर उन्हें घी में रोस्ट कर लें।
  • रोस्ट किए ड्राई फ्रूट को पायसम में मिलाकर करीब 2 मिनट तक पकाएं।
  • अब पायसम तैयार है। इसे गर्म-गर्म सर्व करें और इसका लुफ्त उठाएं
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story