Leftover Roti Pizza: बची हुई रोटियों को लेकर कई बार आप टेंशन में आ जाते हैं। चिंता करने के बजाय आप इनसे बच्चों के लिए टेस्टी पिज्जा तैयार करे सकते हैं।

Leftover Roti Pizza: अक्सर घर में बची हुई रोटियां अगले दिन बेकार समझ ली जाती हैं, लेकिन अगर इन्हीं रोटियों से कुछ नया और टेस्टी बना लिया जाए तो बात ही अलग हो जाती है। खासकर बच्चों को खुश करना हो, तो रोटी पिज्ज़ा एक बेहतरीन और झटपट तैयार होने वाला ऑप्शन है।

कम समय में बनने वाला यह स्नैक स्वाद और सेहत दोनों का सही कॉम्बिनेशन है। इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां और चीज़ डालकर इसे और भी मजेदार बना सकते हैं। आइए जानते हैं बची हुई रोटियों से पिज्ज़ा बनाने की आसान रेसिपी।

बची रोटी से पिज्जा बनाने के लिए सामग्री

  • 2-3 बची हुई रोटियां
  • 1/2 कप पिज्ज़ा सॉस या टमाटर सॉस
  • 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
  • 1/4 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 1/4 कप कटी प्याज
  • 1/4 कप स्वीट कॉर्न
  • 1/4 छोटा चम्मच ओरिगेनो
  • 1/4 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • नमक स्वादानुसार
  • 1-2 चम्मच बटर या तेल

बची रोटियों से पिज्जा बनाने का तरीका

बची रोटियों से पिज्जा बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले बची हुई रोटियों को एक प्लेट में रखें। अगर रोटियां ज्यादा सूखी हों तो उन्हें हल्का सा गर्म कर लें, ताकि वे नरम हो जाएं और आसानी से इस्तेमाल हो सकें।

अब हर रोटी पर पिज्ज़ा सॉस या टमाटर सॉस अच्छे से फैलाएं। इसके बाद कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न को समान रूप से डालें। ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें और हल्का सा नमक, ओरिगेनो और चिली फ्लेक्स छिड़क दें।

Lachha Paratha: होटल जैसा लच्छा पराठा सभी को आएगा पसंद, बनाने का ये तरीका है बेहद आसान

Summer Holiday Places: समर हॉलिडे के लिए परफेक्ट हैं 7 डेस्टिनेशंस, फैमिली के साथ बिताएंगे हेल्दी टाइम

Snoring Issue: पार्टनर के खर्राटों से परेशान हैं? ये घरेलू तरीके दिला सकते हैं राहत

Makhana Kheer: स्वाद और पोषण से भरपूर है मखाना खीर, 15 मिनट में इस तरह कर लें तैयार

अब एक तवा या पैन को मध्यम आंच पर गरम करें। उस पर थोड़ा बटर डालें और तैयार रोटी पिज्ज़ा को तवे पर रखें। ढक्कन लगाकर 4-5 मिनट तक पकाएं, ताकि चीज़ अच्छे से पिघल जाए और बेस हल्का क्रिस्पी हो जाए।

अगर आपके पास ओवन है, तो 180 डिग्री पर 5-7 मिनट के लिए बेक भी कर सकते हैं। जब चीज़ पूरी तरह मेल्ट हो जाए और रोटी हल्की क्रिस्पी हो जाए, तो पिज्ज़ा को प्लेट में निकाल लें। इसे स्लाइस में काटकर गर्म-गर्म बच्चों को सर्व करें। आप इसे सॉस या डिप के साथ भी परोस सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)