Logo
election banner
Insomnia: लोगों में इन दिनों नींद न आने की समस्या बढ़ती ही जा रही है। इसका सेहत पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। लोगों में फिजिकल एक्टिविटी की कमी की कारण इनसोम्निया वृध्दि हो रही है। ऐसे में इन चीजों में सुधार करके आप भी रात को सुकुन भरी नींद सो सकते है।

Insomnia: वर्तमान में नींद न आने की समस्या आम हो गई है। यह समस्या कब शारीरिक तथा मानसिक बीमारी में बदल जाती है पता भी हीं चलता। स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ अच्छा खाना-पीना और एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि अच्छी नींद भी उतनी ही जरुरी है। इन दिनों बदलते लाइफस्टाइल और तनाव के कारण लोग चाहकर भी पूरी व सही नींद ले पा रहें है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह कि अब हमारा दिन अधिकतर फोन या कम्प्यूटर के सामने ही बीतता है जिससे रात के समय घंटों बिस्तर पर लेटे रहने के बावजूद भी सुकून भरी नींद की जगह हम करवटें ही बदलते रह जाते हैं। 

लोगों में फिजिकल एक्टिविटी की कमी की कारण इनसोम्निया, यानी नींद न आने की समस्या में तेजी से वृध्दि हो रही है। ऐसे में इन चीजों में सुधार करके आप भी रात को सुकुन भरी नींद लें सकते है। 

सुकून की नींद के लिए करें ये उपाय

  • रात को नींद न आने पर बेड पर लेटकर कुछ योग जैसे भ्रामरी, प्राणायाम और शवासन को किया जा सकता है। यह आसान आपको अच्छी नींद लाने में उपयोगी साबित होंगे।   
  • इसके लिए आप एक्‍यूप्रेशर थेरेपी का भी उपयोग कर सकते है। हमारे शरीर में ऐसे कई खास बिंदु हैं जिनको दबाने से नींद आ सकती है। इसके अलावा आप अपने हाथ के अंगूठे को आईब्रोज के बीच 30 सेकंड तक रखें और हटाएं। इस प्रक्रिया को 4-5 बार करें, इससे भी आपको नींद आने में मदद मिलेगी।
  • सीधे लेटकर अपनी पलकों को जल्दी-जल्दी झपकाएं। इससे आपकी आंखें थक जाएंगी और आपको जल्दी नींद आने में मदद मिलेगी। 
  • दिनभर घटित हुए घटनाक्रम को उल्टे क्रम में याद करें। इससे दिमाग पर जोर पड़ेगा और नींद आ जाएगी। 
  • फिजीकल एक्टिवटी जैसे-जॉगिंग, वॉकिंग और स्‍वीमिंग करें। इससे आपका शरीर थक जायेगा और रात को गहरी नींद आने में मदद मिलेगी।

क्यों अच्छी नींद लेना है जरूरी?

  • अच्छी नींद लेने से हेल्थ से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में सहायता मिलती है। 
  • इससे हार्मोन लेवल संतुलित रहता है। इनमें घेरलिन और लेप्टिन हार्मोन भी शामिल हैं, जिससे भूख लगने और पेट भरने का एहसास होता है। इससे आप ओवर ईटिंग यानि जरूरत से अधिक खाने की समस्या से बच सकते है।
  • पूरी नींद न लेने के कारण ब्लड शुगर और डायबिटीज की समस्या का खतरा बढ़ सकता है।
  • नींद का असर हमारे शरीर के साथ दिल पर पड़ता है। इससे दिल की बीमारियां तथा स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
  • प्रॉपर नींद न लेने के कारण हमारा इम्यून सिस्टम भी प्रभावित होता है। इससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिसके कारण पेट की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इसलिए पेट को मामूली इन्फेक्शन से भी लड़ने में काफी तकलीफ होती है।
  • नींद शरीर में दिल तथा ब्लड वेसल्स को हील और रिपेयर करता है।

[Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।]

5379487