भारत में प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए आईबी ग्रुप ने 'हर घर हर दिन एबीआईएस चिकन प्रोटीन' अभियान शुरू किया है। जानें कैसे यह मिशन पोषण और ग्रामीण रोजगार बदल रहा है।

ABIS chicken protein mission: भारत ने हरित और श्वेत क्रांति के जरिए खाद्यान्न और दूध उत्पादन में तो सफलता पाई, लेकिन संतुलित पोषण और प्रोटीन की कमी आज भी एक गंभीर समस्या है। इसे देखते हुए आईबी ग्रुप ने “हर घर हर दिन एबीआईएस चिकन प्रोटीन” नामक एक बड़ा अभियान शुरू किया है। यह मिशन कश्मीर से कन्याकुमारी तक 20 राज्यों की 2500 से अधिक तहसीलों में चलाया जा रहा है, ताकि परिवारों को दैनिक आहार में प्रोटीन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा सके।

विलासिता नहीं, जरूरत है प्रोटीन: बहादुर अली
आईबी ग्रुप के प्रबंध निदेशक बहादुर अली का मानना है कि प्रोटीन को केवल खिलाड़ियों या फिटनेस प्रेमियों तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “प्रोटीन हर भारतीय परिवार की दैनिक आवश्यकता है। हमारा अभियान जमीनी स्तर पर जागरूकता फैला रहा है ताकि बच्चों के विकास और बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) के लिए हर घर को सही पोषण मिल सके।”

एकीकृत पोल्ट्री मॉडल और ग्रामीण सशक्तिकरण
आईबी ग्रुप देश की एकमात्र ऐसी पोल्ट्री कंपनी है जो बैकवर्ड और फॉरवर्ड इंटीग्रेशन (पूर्ण एकीकृत प्रणाली) पर काम करती है। इसका मतलब है कि दाना उत्पादन (Feed), ब्रीडिंग और फार्मिंग से लेकर प्रोसेसिंग और वितरण तक का पूरा काम कंपनी खुद करती है। इस मॉडल से न केवल गुणवत्ता सुनिश्चित होती है, बल्कि हजारों किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को आजीविका के नए अवसर भी मिले हैं।

किफायती और सुलभ समाधान है चिकन प्रोटीन
विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ती आबादी की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए चिकन प्रोटीन सबसे प्रभावी और किफायती विकल्प है। अन्य स्रोतों के मुकाबले पोल्ट्री उत्पादन में कम प्राकृतिक संसाधनों की आवश्यकता होती है। आईबी ग्रुप अपने 'फार्म-टू-कंज्यूमर' वैल्यू चेन को लगातार मजबूत कर रहा है, ताकि देश के सुदूर इलाकों तक सुरक्षित और सस्ता प्रोटीन पहुंचाया जा सके।

विकसित भारत के विजन को मजबूती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने की दिशा में आईबी ग्रुप का यह मिशन एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रोटीन समृद्ध भारत के निर्माण से न केवल स्वास्थ्य स्तर में सुधार होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। कंपनी का यह प्रयास एक स्वस्थ और सशक्त भविष्य की नींव रख रहा है।