A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Home Remedies: क्या आप भी उन लोगों में से एक हैं जो रातभर मच्छरों से परेशान होकर पंखे की हवा बढ़ाते रहते हैं या मच्छर भगाने वाली क्वाइल की गंध से परेशान हो जाते हैं। तो यकीन मानिए, आप अकेले नहीं हैं। मच्छरों की समस्या हर घर की कहानी है। खासकर गर्मियों और बारिश के दिनों में तो जैसे मच्छरों का मनपसंद मौसम आ जाता है। ये ना सिर्फ ये नींद खराब करते हैं, बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां भी साथ लेकर आते हैं। हालांकि इन्हें भगाने के लिए आप घरेलू उपाय अपना सकते हैं। 

तुलसी के पत्ते 

तुलसी के जरिए मच्छरों को भगाने में मदद मिलती है। तुलसी के पत्तों से निकलने वाली खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती। इसलिए आप अपने घर के आस-पास तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। आप चाहें तो तुलसी के पत्तों को पीसकर उसकी छोटी-छोटी पोटली बनाकर कमरे के कोनों में रख सकते हैं। तुलसी की यह प्राकृतिक खुशबू कमरे में ताजगी भी लाएगी और मच्छरों से भी राहत दिलाएगी।

इसे भी पढ़े: Home Remedies: पानी में इस चीज को मिलाकर लगाएं पोछा, कोने-कोने में नहीं दिखेंगे कॉकरोच

कॉफी स्प्रे 

कॉफी की सुगंध से भी मच्छर दूर भागते हैं। जानकारी के मुताबिक, कॉफी पाउडर पानी में मिलाकर स्प्रे करने से मच्छरों को आसानी से भगाया जा सकता है। कॉफी स्प्रे बनाने के लिए आपको एक स्प्रे बोतल में थोड़ा पानी भरना होगा। इसमें 2 चम्मच कॉफी पाउडर डालें और अच्छे से घोल लें। इस मिश्रण को उन जगहों पर स्प्रे करें जहां मच्छर ज्यादा दिखते हैं। इस घरेलू नुस्खे से मच्छर भागने लगेंगे और आप आराम से चैन की नींद ले सकेंगे।

क्यों अपनाएं देसी उपाय?

घरेलू उपाय न सिर्फ सस्ते होते हैं, बल्कि पूरी तरह से प्राकृतिक भी होते हैं। ये न तो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं और न ही वातावरण को। इन नुस्खों से न केवल मच्छर भागते हैं, बल्कि आपके घर की हवा भी खुशबूदार हो जाती है। इस बार मच्छरों से परेशान होने की जरूरत नहीं। तुलसी और कॉफी जैसे आसान देसी नुस्खे अपनाइए और चैन की नींद सो जाएं। 

(Disclaimer): यह लेख केवल सामान्य जानकारी और घरेलू उपायों पर आधारित है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपनी त्वचा या स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार सावधानी बरतें।