Logo
election banner
Tips and Tricks: सर्दियों में सभी लोग ऊनी कपड़े निकाल लेते हैं। कई बार ऊनी कपड़ों पर रोएं उठ जाते हैं, जिन्हें कुछ आसान तरीकों से हटाया जा सकता है।

Tips and Tricks: दिसंबर के महीने में ठंड ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम के बदले मिजाज और तेज चलती हवाओं ने उन लोगों को भी ऊनी कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है जो अब तक इससे दूरी बनाए हुए थे। ऊनी कपड़ों की अगर ठीक ढंग से केयर नहीं की जाए तो उनमें रोएं आने लगते हैं जो कि काफी खराब दिखते हैं और स्वटेर या अन्य ऊनी कपड़े काफी पुराने से नजर आने लगते हैं। ऊनी कपड़ों का रखरखाव और उनकी धुलाई सही ढंग से करनी जरूरी होती है। अगर स्वेटर में रोएं उठ गए हैं तो उन्हें हटाने के लिए कुछ आसान हैक्स की मदद ली जा सकती है। 

ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के टिप्स

कंघी का उपयोग - ऊनी कपड़ों में कई वजहों से रोएं (Lint) उठ सकते हैं। इनके चलते कपड़ों का लुख खराब हो जाता है। आपके स्वेटर में भी अगर रोएं आ गए हैं तो इन्हें आसानी से हटाया जा सकता है। इसके लिए एक मीडियम साइज की कंघी लें और उसे स्वेटर पर ऊपर से नीचे की ओर चलाएं। ध्यान रखें कि कंघी धीरे-धीरे चलाना है। ऐसा दो से तीन बार करें। स्वेटर में उभर आए रोएं हट जाएंगे। 

विनेगर वाटर - कई लोग स्वेटर को नॉर्मल कपड़ों के साथ मशीन में डालकर वॉश करते हैं, लेकिन ऐसा करने से स्वेटर में रोएं उठ सकते हैं। स्वेटर को अलग से ही धोएं, वहीं महंगे स्वेटर, ऊनी कोट या जैकेट को ड्राई क्लीन ही कराएं। ऊनी कपड़े पहनकर सोने से भी उनमें रोएं उठ जाते हैं।

स्वेटर में रोएं आ गए हैं तो स्वेटर धोने के बाद आखिर में सिरके के पानी से इन्हें साफ करें। आधा बाल्टी पानी लें और उसमें एक कप विनेगर मिलाकर स्वेटर डुबो दें, फिर हाथों से रगड़ दें और सुखाएं। ऐसा करने से स्वेटर में लगे ज्यादातर रोएं खत्म हो जाएंगे।

प्यूमिक स्टोन - स्किन को क्लीन करने के लिए घरों में प्यूमिक स्टोन रहता है। ये स्टोन ऊनी कपड़ों के रोएं हटाने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए स्टोन को स्वेटर पर धीरे-धीरे रब करें, कुछ देर में रोएं निकल जाएंगे और स्वेटर नए जैसा दिखने लग जाएगा। शेविंग बनाने वाले रेज़र का भी इसके लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

मास्किंग टेप - स्वटेर पर आ गए रोएं हटाने के लिए मास्किंग टेप भी असरदार हो सकता है। इसके लिए स्वेटर पर जहां रोएं हैं वहां पर मास्किंग टेप लगा दें, इसके टेप पर रोएं चिपक जाएंगे। टेप निकालने के साथ स्वेटर के रोएं भी निकल जाएंगे।  

5379487