A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Tomato Soup: आप अगर चाहते हैं कि त्वचा में नेचुरल ग्लो आए और सेहत भी दुरुस्त रहे, तो टमाटर सूप को अपनी डेली डाइट में शामिल कर लीजिए। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को अंदर से पोषण देते हैं, जिससे चेहरा साफ, चमकदार और हेल्दी नजर आता है।

टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। विटामिन सी कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता है, जिससे स्किन टाइट और यंग दिखती है। आइए जानते हैं टमाटर सूप घर पर तैयार करने का तरीका। 

टमाटर सूप बनाने के लिए सामग्री

  • पके हुए लाल टमाटर - 4
  • बटर या ऑलिव ऑयल - 1 छोटा चम्मच
  • लहसुन - 2 कलियां (बारीक कटी)
  • अदरक - 1/2 छोटा चम्मच (कद्दूकस)
  • काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • पानी - 11/2 कप
  • फ्रेश क्रीम (वैकल्पिक) - 1 बड़ा चम्मच
  • धनिया पत्ती - सजाने के लिए

टमाटर सूप बनाने का तरीका

टमाटर सूप एक टेस्टी स्टार्टर ड्रिंक है जो सेहत को दुरुस्त रखता है। सबसे पहले टमाटरों को अच्छे से धो लें। कुकर या पैन में टमाटर और पानी डालकर 2-3 सीटी या 8-10 मिनट उबालें। ठंडा होने पर टमाटरों के छिलके निकाल लें।

इसके बाद उबले टमाटरों को मिक्सर में डालकर स्मूद प्यूरी बना लें। ध्यान रखें कि प्यूरी में गुठलियां न रहें। पैन में बटर या ऑलिव ऑयल गर्म करें। इसमें लहसुन और अदरक डालकर हल्का सा भूनें, जब तक खुशबू न आने लगे।

अब टमाटर की प्यूरी पैन में डालें। नमक और काली मिर्च मिलाकर मध्यम आंच पर 5-7 मिनट पकाएं। जरूरत लगे तो थोड़ा पानी और डाल सकते हैं। सूप गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। ऊपर से फ्रेश क्रीम और धनिया पत्ती डालकर गरमागरम सूप सर्व करें।

रोज़ टमाटर सूप पीने के फायदे

रोज़ाना एक कटोरी टमाटर सूप पीने से त्वचा में निखार आता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है और पेट हल्का रहता है। यह लो-कैलोरी होने के कारण वजन घटाने वालों के लिए भी बेहतरीन विकल्प है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)