Paneer Butter Masala: पनीर बटर मसाला भारत की सबसे पसंदीदा रिच और क्रीमी डिशों में से एक है, जिसे लोग अक्सर रेस्टोरेंट में खाना पसंद करते हैं। इसकी गाढ़ी ग्रेवी, हल्का मीठा-तीखा स्वाद और मक्खन की खुशबू इसे बेहद खास बनाती है।
अच्छी बात यह है कि अब आपको इस स्वाद के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान टिप्स और सही विधि अपनाकर आप घर पर ही बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा पनीर बटर मसाला तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
पनीर बटर मसाला बनाने के लिए सामग्री
- पनीर - 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
- टमाटर - 4 (प्यूरी बना लें)
- प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
- काजू - 10-12 (भिगोकर पेस्ट बना लें)
- मक्खन - 2 बड़े चम्मच
- क्रीम - 3 बड़े चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- चीनी - 1/2 छोटा चम्मच
- तेल - 1 बड़ा चम्मच
पनीर बटर मसाला बनाने का तरीका
पनीर बटर मसाला एक टेस्टी डिनर रेसिपी है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में तेल और थोड़ा मक्खन गर्म करें। इसमें बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर अच्छी खुशबू आने तक पकाएं। इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालकर मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर) मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे।
अब तैयार मसाले में काजू का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं। इसके बाद क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएं। यही स्टेप ग्रेवी को रिच और क्रीमी बनाता है, जो रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देता है।
अब इसमें पनीर के टुकड़े डालें और हल्के हाथों से मिलाएं। 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि पनीर ग्रेवी का स्वाद अच्छे से सोख ले। जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी की कंसिस्टेंसी एडजस्ट करें।
आखिर में मक्खन, कसूरी मेथी और थोड़ा सा चीनी डालें। यह ट्रिक ग्रेवी को हल्का मीठा और खुशबूदार बनाती है, जिससे बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा फ्लेवर आता है। ऊपर से गरम मसाला डालकर गैस बंद कर दें।
तैयार पनीर बटर मसाला को हरे धनिए से गार्निश करें और नान, रोटी या जीरा राइस के साथ गरमागरम सर्व करें। इसे किसी भी खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए आसानी से रेडी किया जा सकता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।