A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Homemade Lip Balm: सर्दी हो या तेज धूप, होंठों की देखभाल के लिए ज्यादातर लोग लिप बाम का सहारा लेते हैं। बाजार में मिलने वाले रंग-बिरंगे और खुशबूदार लिप बाम भले ही तुरंत नमी देने का दावा करें, लेकिन इनमें मौजूद कैमिकल्स लंबे समय में होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार लोग शिकायत करते हैं कि लिप बाम लगाने की आदत के बाद होंठ और ज्यादा रूखे व काले होने लगते हैं।

दरअसल, पैराबेन, पेट्रोलियम जेली, आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलर जैसे कैमिकल होंठों की नेचुरल नमी को धीरे-धीरे खत्म कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी कैमिकल वाले लिप बाम से परेशान हैं, तो राहत की बात यह है कि आप कुछ नेचुरल चीजों से घर पर ही सुरक्षित और असरदार लिप बाम तैयार कर सकते हैं।

क्या कैमिकल वाला लिप बाम नुकसान करता है?

कई कमर्शियल लिप बाम होंठों पर एक अस्थायी परत बना देते हैं, जिससे नमी तो महसूस होती है लेकिन अंदर से होंठ ड्राई ही रहते हैं। लंबे समय तक इस्तेमाल से होंठ इन प्रोडक्ट्स पर निर्भर हो जाते हैं। इसके अलावा, कुछ कैमिकल्स एलर्जी, जलन और पिग्मेंटेशन की समस्या भी बढ़ा सकते हैं।

घर पर लिप बाम बनाना क्यों है बेहतर?

घरेलू लिप बाम में इस्तेमाल होने वाली चीजें नेचुरल होती हैं और इनके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते। आप अपनी जरूरत के हिसाब से सामग्री चुन सकते हैं और होंठों को पोषण भी दे सकते हैं। साथ ही, यह तरीका सस्ता और सुरक्षित दोनों है।

घर पर लिप बाम बनाने की आसान विधि

नारियल तेल और शहद वाला लिप बाम
नारियल तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जबकि शहद होंठों को सॉफ्ट बनाता है। एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच शुद्ध शहद मिलाएं। इसे किसी छोटे डिब्बे में भरकर दिन में 2-3 बार होंठों पर लगाएं।

घी और गुलाब की पंखुड़ी का लिप बाम
देसी घी होंठों की ड्राइनेस दूर करता है और गुलाब की पंखुड़ियां नैचुरल पिंक टोन देने में मदद करती हैं। थोड़ा सा घी लें और उसमें गुलाब की ताजी पंखुड़ियां मसलकर मिलाएं। रात में सोने से पहले इसे होंठों पर लगाएं।

बीज़वैक्स और बादाम तेल वाला लिप बाम
अगर आप थोड़ी ठोस टेक्सचर चाहते हैं, तो बीज़वैक्स बढ़िया विकल्प है। बीज़वैक्स को हल्का गर्म करके उसमें बादाम तेल मिलाएं और ठंडा होने दें। यह होंठों को लंबे समय तक नमी देता है।

बेहतर रिजल्ट के लिए जरूरी टिप्स

  • होंठों को बार-बार चाटने से बचें।
  • दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं।
  • धूप में बाहर निकलते समय होंठों को ढककर रखें।
  • रात में सोने से पहले नेचुरल लिप बाम जरूर लगाएं।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।