Gujarati Aloo: गुजराती स्टाइल में तैयार होने वाली आलू की सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाना भी बहुत सरल है। जानते हैं सिंपल रेसिपी।

Gujarati Aloo: अगर आप खाने में कुछ अलग और स्वादिष्ट ट्राय करना चाहते हैं, तो गुजराती स्टाइल आलू की खट्टी-मीठी सब्जी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसका अनोखा स्वाद मीठे और खट्टे का बेहतरीन मेल होता है, जो हर किसी को पहली बाइट में ही पसंद आ जाता है।

गुजराती किचन अपनी खास मिठास और हल्के मसालों के लिए जाना जाता है। यह सब्जी भी उसी परंपरा का हिस्सा है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस टेस्टी डिश को बनाने का आसान तरीका।

गुजराती आलू बनाने के लिए सामग्री

  • उबले आलू - 4-5 (मध्यम आकार के)
  • तेल - 2 टेबलस्पून
  • राई - 1/2 टीस्पून
  • जीरा - 1/2 टीस्पून
  • करी पत्ता - 8-10
  • हरी मिर्च - 2 (कटी हुई)
  • अदरक - 1 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
  • हल्दी पाउडर - 1/4 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
  • धनिया पाउडर - 1 टीस्पून
  • गुड़ - 2 टेबलस्पून
  • इमली का पानी या नींबू का रस - 1-2 टीस्पून
  • नमक - स्वादानुसार
  • पानी - 1 कप
  • हरा धनिया - गार्निश के लिए

गुजराती आलू बनाने का तरीका

गुजराती स्टाइल खट्टे-मीठे आलू की सब्जी बनाना आसान है। इसके लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें। चाहें तो इन्हें हल्का सा मैश भी कर सकते हैं, ताकि ग्रेवी में अच्छा टेक्सचर आए।

अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें राई डालें और चटकने दें। फिर जीरा, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें। इसके बाद अदरक डालकर हल्का सा पकाएं।

Healthy seeds: छोटे-छोटे बीज, बड़ा कमाल! रोज़ खाएं ये 5 सुपरसीड्स, दिल से लेकर दिमाग तक रखेंगे फिट

भीड़ से दूर चाहिए सुकून?: गर्मियों में घूम आएं ये 5 ऑफबीट हिल स्टेशन, दिल हो जाएगा खुश

Parenting Tips: वर्किंग पैरेंट्स होने से नहीं दे दे पा रहे बच्चे को पूरा वक्त? इन 7 तरीकों से बिताएं क्वालिटी टाइम

अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें। मसालों को अच्छे से मिलाकर 1-2 मिनट तक भूनें, ताकि उनका फ्लेवर निकलकर आए।

अब इसमें कटे हुए आलू डालें और अच्छे से मिक्स करें। फिर गुड़ और इमली का पानी या नींबू का रस डालें। इसके बाद पानी डालकर सब्जी को 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।

जब सब्जी हल्की गाढ़ी हो जाए, तो ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। आपकी खट्टी-मीठी गुजराती आलू की सब्जी तैयार है। इस सब्जी को गरमा-गरम पूरी, पराठे या फुल्के के साथ सर्व करें। इसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)