Logo
election banner
Christmas Tree Making Tips: क्रिसमस सेलेब्रेशन के लिए आप घर पर क्रिसमस ट्री बनाना चाहते हैं तो हमारे बताए तरीके से इसे बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं।

Christmas Tree Making Tips: दुनियाभर में क्रिसमस का फेस्टिवल (Christmas Celebration) धूमधाम से मनाया जाता है। अब ये त्यौहार किसी देश, जाति या समुदाय तक सीमित नहीं रहा है। इस खुशी के मौके को सभी जगह सेलेब्रेट किया जाने लगा है। कई लोग इस खास मौके के लिए बाजार से क्रिसमस ट्री लाकर क्रिसमस मनाते हैं। बहुत से लोग घर में क्रिसमस ट्री लगाते हैं और उसे डेकोरेट करते हैं। इस बार अगर आप बाजार के बजाय क्रिसमस ट्री को घर पर ही तैयार करना चाहते हैं तो हमारा बताया तरीका आपके काफी काम आ सकता है। इसकी मदद से आप खूबसूरत क्रिसमस ट्री को घर पर ही बना सकते हैं। जो इसे देखेगा आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकेगा। 

क्रिसमस ट्री के लिए सामग्री
ग्रीन पेपर
रंगीन पेपर
ग्लिटर
सेलो टेप
कैंची
मार्कर
स्टिकर
ग्लिटर ग्लू
थर्मोकोल का बॉक्स
ग्लू स्टिक
फेरी लाइट्स
रिबन
पेंट
सिलिन्ड्रिकल कार्ड बोर्ड

इस तरह बनाएं क्रिसमस ट्री
क्रिसमस ट्री बनाना बच्चों के साथ बड़ों को भी काफी भाता है। इसे घर पर बनाने के लिए 2 पेपर को ट्री का आकार देते हुए काट लें। अब इन्हें एक साथ जोड़ लें। इसके बाद बीच में से फोल्ड करें और मार्कर का यूज करते हुए पेड़ का आकार बनाएं। अब कैंची मदद से मार्कर से बनाई पेड़ की डिजाइन को काट लें। अब ट्री के डिजाइन को लंबाई में मोड़ें और मार्कर की मदद से पेड़ की नुकीली पत्तियां बनाएं और हल्के से मोड़ दें। 

अब पेड़ के बीच में एक निशान लगा दें फिर उससे नीचे की तरफ एक कोना काट दें। अब नीचे से ऊपर की ओर दूसरे पेड़ में कटे हुए कोने जोड़ें। पेड़ के दोनों आकार को एक साथ स्लाइड करें ताकि बीच से जुड़ सकें। अब ट्री को पकड़ सकें, इसके लिए ऊपर से नीचे तक टेप के छोटे-छोटे टुकड़े लगा दें। अब पेड़ के नीचे के हिस्से को मोड़ दें। इस बात का ध्यान रखना है कि ट्री के नीचे का हिस्सा खुला रहे, जिससे क्रिसमस ट्री स्टैंड कर सके। 

अब क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए कैंची से छोटे-छोटे छेद कर दें। इसके बाद पतले रिबन, मोती, स्टार और हल्के वजन की रंग-बिरंगी बेल्स से ट्री को सजाएं। इस तरह क्रिसमस के लिए आपका क्रिसमस ट्री बनकर तैयार हो चुका है। इसे बनाने में बच्चों की मदद लें। 

5379487