Logo
election banner
Holi House Cleaning Tips: होली खेलने के बाद घर में जगह-जगह रंग बिखर गया है तो इसे कुछ आसान तरीकों से आसानी से क्लीन किया जा सकता है।

Holi House Cleaning Tips: होली का त्यौहार मस्ती और धूम मचाने का पर्व है। इस दिन अगर जमकर रंग नहीं खेले तो फिर क्या किया। होली की मस्ती सड़कों से लेकर घर तक खूब चलती है। एक दूसरे को रंगों से सराबोर करने की होड़ कुछ ऐसी मचती है कि उससे घर कितना बदरंग हो रहा है, इसकी किसी को भी चिंता नहीं रहती है। हालांकि होली खत्म होते ही घर की खूबसूरती का ख्याल आता है और घर के अंदर जगह-जगह बिखरा पड़ा रंग माथे पर पेशानी ले आता है। 

घर में अगर छोटे बच्चे हों तो होली के रंगों से घर का खराब होना सामान्य है। ऐसी सूरत में तत्काल कुछ तरीके आजमाकर घर को पहले जैसा खूबसूरत बनाया जा सकता है। 

घर क्लीन करने के टिप्स

बेकिंग सोडा - घर के फर्श या दीवारों पर होली का रंग लग गया है तो उसे क्लीन करने के लिए बेकिंग सोडा इस्तेमाल करें। एक बर्तन में थोड़ा सा पानी लें और उसमें बेकिंग सोडा मिला दें। इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और उसे दागों पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद सूखे कपड़े से रगड़कर साफ करें, दाग गायब हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Holi 2024: होली की मस्ती के बाद रंग साफ करने की टेंशन? 5 घरेलू तरीके अपनाएं, पहले जैसा दिखने लगेगा चेहरा

लिक्विड सोप - दीवार और फर्श पर लग गए दागों को क्लीन करने में लिक्विड सोप भी मददगार हो सकता है। कचिन की क्रॉकरी या बर्तन पर रंग लग गया हो तो उसे लिक्विड सोप से साफ किया जा सकता है। लिक्विड सोप में बर्तनों को डुबोकर रखें और फिर उन्हें रगड़कर साफ कर दें। बर्तन चमक जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Eye Glasses Cleaning Tips: महंगा चश्मा खराब कर सकती है छोटी सी गलती, साफ करने का सही तरीका जान लें, रहेगा बैक्टीरिया फ्री

हाइड्रोजन पैराक्साइड - किचन कैबिनेट, डाइनिंग टेबल जैसी जगहों पर अगर रंग लग गया है तो उसे हाइड्रोजन पैराक्साइड की मदद से साफ किया जा सकता है। किसी सूती सॉफ्ट कपड़े में थोड़ा सा हाइड्रोजन पैराक्साइड लें और उसे दाग वाली जगहों पर हल्का सा रगड़ें। दाग दूर हो जाएंगे। 

jindal steel
5379487