Health Tips for Pregnant Women : गर्भधारण होते ही शुरू कर दें पोषण से भरपूर खाना, मां-बच्चे दोनों रहेंगे सेहतमंद

Pregnancy Time
X
प्रेगनेंसी में खुद का रखें ख्याल
कई बार समझ नहीं आता कि, बच्चे के लिए और खुद के लिए क्या खाया जाए, ताकी दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहे। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के वक्त क्या-क्या खाना चाहिए। 

प्रेगनेंसी एक महिला और उसके परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। जीवन में इससे ज्यादा खुशी के पल एक महिला कभी महसूस नहीं करती, जितना गर्भधारण करने के बाद करती है। वहीं दूसरी तरफ मां बनने के बारे में पता चलते ही महिला को अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान भी रखना होता है। सही आहार लेना गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है। लेकिन कई बार समझ नहीं आता कि, बच्चे के लिए और खुद के लिए क्या खाया जाए, ताकी दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहे। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के वक्त क्या-क्या खाना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, बथुआ और सरसों की पत्तियां फोलिक एसिड से भरपूर होती हैं। फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह बच्चे के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के विकास में मदद करता है। इसके अलावा, हरी सब्जियों में आयरन भी होता है जो खून की कमी से बचाने में मदद करता है।

दालें और फलियां

दालें और फलियां प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत होती हैं। प्रोटीन गर्भ में बच्चे के विकास और मांसपेशियों के निर्माण के लिए आवश्यक होता है। फाइबर पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है, जिससे गर्भवती महिला को कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। मसूर दाल, मूंग दाल, राजमा, चने और अन्य फलियां रोजाना के आहार में शामिल करें।

दूध और डेयरी उत्पाद

दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी उत्पाद कैल्शियम, प्रोटीन, और विटामिन डी के अच्छे स्रोत होते हैं। गर्भावस्था के दौरान बच्चे की हड्डियों और दांतों के विकास के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है।

फल खाना बेहद जरूरी

रोजाना ताजे फलों और सब्जियों का सेवन बहुत महत्वपूर्ण है। ये विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत होते हैं जो मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। संतरा, सेब, केला, अंगूर जैसे फलों को अपने आहार में शामिल करें।

अंडे

अंडे प्रोटीन, विटामिन डी और कोलीन के अच्छे स्रोत होते हैं। कोलीन गर्भ में बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए अत्यधिक आवश्यक होता है। अंडे का सेवन प्रेगनेंसी के दौरान सुरक्षित होता है, लेकिन इसे अच्छी तरह पकाकर ही खाना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण का खतरा न रहे।

साबुत अनाज

साबुत अनाज जैसे गेहूं, जई, ब्राउन राइस आदि में कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर और विटामिन बी की अच्छी मात्रा होती है। ये शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखते हैं। गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से इनका सेवन करना फायदेमंद होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story