health tips: दांतों की कैविटी से परेशान हैं? किचन में मौजूद एक चीज है रामबाण; जानिए कैसे करें इस्तेमाल

health tips: दांतों की सड़न यानी कैविटी (Tooth Cavity) की समस्या अब बच्चों से लेकर बड़ों तक को परेशान कर रही है। गंदे दांत, मीठा ज्यादा खाना, बैक्टीरिया या कोई स्वास्थ्य समस्या—इन सब वजहों से दांतों में छोटे-छोटे छेद यानी कैविटी बनने लगते हैं। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह दर्दनाक बन सकती है और दांत पूरी तरह खराब भी हो सकता है।
हालांकि आमतौर पर लोग इस दर्द में तुरंत डेंटिस्ट से अपॉइंटमेंट लेते हैं, लेकिन इलाज मिलने तक कुछ घरेलू उपाय राहत दे सकते हैं। ऐसा ही एक उपाय है- लहसुन
कैसे करता है लहसुन काम?
लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसकी औषधीय खूबियां भी खूब मशहूर हैं। लहसुन में मौजूद एलिसिन (Allicin) एक ताकतवर एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल कंपाउंड है, जो मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मार सकता है। यही बैक्टीरिया दांतों में सड़न और दर्द पैदा करते हैं।
लेकिन ध्यान रखें, एलिसिन तभी बनता है जब ताजा लहसुन कटा, कुचला या चबाया जाए। लहसुन पाउडर में एलिसिन नहीं होता, इसलिए उससे दर्द में राहत नहीं मिलेगी।
कैसे करें इस्तेमाल?
1. लहसुन की कली चबाएं
एक छिली हुई ताजी लहसुन की कली को उस दांत से धीरे-धीरे चबाएं जहां दर्द हो रहा है। ऐसा करने से एलिसिन रिलीज़ होता है, जो बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। इसके बाद चबाई हुई कली को कुछ देर तक उसी दांत पर रखे रहने दें।
2. लहसुन का पेस्ट बनाएं
एक लहसुन की कली को पीस लें और उसमें थोड़ा नमक मिला लें। नमक में भी सूजन और संक्रमण से लड़ने की ताकत होती है। इस पेस्ट को रुई या उंगली की मदद से प्रभावित दांत पर लगाएं और कुछ देर रहने दें।
ध्यान रखने वाली बात
यह उपाय आराम के लिए है, इलाज के लिए नहीं। लंबे समय से कैविटी की समस्या हो तो तुरंत डेंटिस्ट से संपर्क करें।
(प्रियंका)