तांबे के कप में हल्दी पानी पीने के बड़े फायदे, लंबे समय तक दिल रहेगा जवान, बस कैसे और कितना पीना है ये जान लें

turmeric water in copper vessel: हमारे दादी-नानी के नुस्खों में तांबे के बर्तन का जिक्र अक्सर होता है। चाहे खाना बनाना हो या पानी स्टोर करना, तांबे का इस्तेमाल पुराने समय से होता आया है। आज जब लोग हेल्थ कॉन्शस होते जा रहे हैं, तो एक बार फिर तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने की परंपरा ट्रेंड में आ गई है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि तांबे में रखा पानी सेहत के लिए फायदेमंद है।
तांबे के कप में हल्दी का पानी पीने से दिमाग की क्षमता बढ़ती है। उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी ये धीमा करता है। हार्मोनल संतुलन बनाए रखना, डाइजेशन सिस्टम मजबूत होता है और इम्युनिटी बूस्ट होती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और तांबे के प्राकृतिक गुण मिलकर शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
हल्दी के पानी को कॉपर के कप में पीने के फायदे
1. पाचन को बनाए मजबूत: तांबे का पानी पेट के लिए वरदान है। यह पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है और गैस, अपच, सूजन जैसी समस्याओं से राहत देता है।
2. इम्युनिटी बढ़ाए: तांबा एक ऐसा मिनरल है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं।
3. त्वचा को बनाए निखरी और जवान: तांबे में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो झुर्रियों को कम करते हैं और स्किन को हेल्दी ग्लो देते हैं।
4. संक्रमण से बचाव: तांबे के एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाते हैं। साथ ही यह जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में भी मददगार होता है।
5. दिल, किडनी और आंखों के लिए फायदेमंद: तांबे में रखा पानी दिल की सेहत को बनाए रखता है, किडनी को डिटॉक्स करता है और आंखों की रोशनी बेहतर करने में सहायक है।
पूरे दिन न पिएं तांबे का पानी
भले ही तांबे का पानी फायदेमंद हो लेकिन इसे दिनभर पीना सही नहीं है। इससे शरीर में तांबे की मात्रा ज्यादा हो सकती है, जो नुकसानदेह साबित हो सकता है। साथ ही, रोज पानी स्टोर करने से बर्तन में जंग भी लग सकता है।
तांबे का पानी पीने का सही तरीका
- रोज सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पिएं।
- पानी रातभर बर्तन में रखा होना चाहिए।
- 15-20 दिन लगातार पीने के बाद 2-3 दिन का ब्रेक लें।
- बर्तन को रोज साफ करें, ताकि उसमें जंग न लगे।
(प्रियंका)
