Yoga for Menopause : मेनोपॉज हर महिला के जीवन में एक बार जरूर आता है। इस दौरान महिलाओं को हॉर्मोनल असंतुलन, मूड स्विंग्स, नींद की समस्या, जोड़ों में दर्द और थकान जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप इन समस्या को योगा के जरिए कम कर सकते हैं। अगर आप मेनोपॉज से जुड़ी तकलीफों से राहत पाना चाहती हैं, तो रोजाना सर्वांगसन, ताड़ासन और सुखासन का अभ्यास करें।
सर्वांगसन
- पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को शरीर के पास रखें।
- पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और कमर को सहारा देते हुए पैरों को सीधा आकाश की ओर ले जाएं।
- ठोड़ी को छाती से लगाएं और कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहें।
- धीरे-धीरे वापस नीचे आएं और विश्राम करें।
- हॉर्मोन संतुलन बनाए रखता है।
- ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है।
- तनाव और चिंता को कम करता है।
- थकान और अनिद्रा से राहत देता है।
इसे भी पढ़े : Yoga Tips For Female: महिलाओं को फिट रहने के लिए रोज करने चाहिए ये योगासन, हमेशा रहेंगी फिट
ताड़ासन
- पैरों को एक साथ जोड़कर सीधे खड़े हो जाएं।
- हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और उंगलियों को आपस में फंसा लें।
- धीरे-धीरे एड़ियों को उठाएं और पूरे शरीर को स्ट्रेच करें।
- इस अवस्था में 10-15 सेकंड तक रहें, फिर धीरे-धीरे वापस आएं।
- हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
- शरीर के संतुलन और मुद्रा को सुधारता है।
- तनाव और थकान को दूर करता है।
- मन को शांत रखता है।
सुखासन
- जमीन पर एक योग मैट बिछाकर आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं।
- पैरों को क्रॉस करके बैठें और हाथों को घुटनों पर रखें।
- आंखें बंद करें और गहरी सांस लें।
- इस स्थिति में 5-10 मिनट तक रहें और मन को शांत करें।
- मानसिक शांति प्रदान करता है।
- तनाव और अवसाद को कम करता है।
- ध्यान और एकाग्रता बढ़ाता है।
- शरीर को रिलैक्स रखता है।
(Disclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको मेनोपॉज की दिक्कत है और काफी समय से ठीक नहीं हो रही है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।











