A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Gond Katira Benefits: खाने वाला गोंद यानी गोंद कतीरा सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें पोषक तत्वों का भंडार छिपा हुआ है और कई बीमारियों में ये लाभकारी होता है। महिलाओं के लिए तो गोंद कतीरा खासतौर पर खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि महिलाओं से जुड़ी कई बीमारियों में ये काफी असरदार होता है। आप अगर कमजोर डाइजेशन से परेशान हैं तो गोंद कतीरा खाना लाभकारी हो सकता है। इसके साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी गोंद कतीरा काफी फायदेमंद हो सकता है।
यूरिन इंफेक्शन होने पर गोंद कतीरा का सेवन काफी असरदार हो सकता है। Lybrate बेवसाइट के अनुसार पेट की गर्मी को शांत करने में भी गोंद कतीरा लाभकारी हो सकता है।
गोंद कतीरा के फायदे
पाचन - कमजोर पाचन को सुधारना चाहते हैं तो गोंद कतीरा खाना शुरू कर दें। इसमें मौजूद कंपाउंड आंतों के मूवमेंट को बेहतर करते हैं। गोंद कतीरा में मौजूद एक एंजाइम डाइजेशन को बेहतर बनाता है और बॉवेल मूवमेंट को रेगुलर करता है। इससे डायरिया और कब्ज जैसी समस्याओं में भी आराम मिलता है।
इम्यूनिटी - शरीर को बीमारियों से बचाना है तो इम्यूनिटी का बेहतर होना जरूरी है। इसके लिए गोंद कतीरा का सेवन फायदेमंद हो सकता है। गोंद कतीरा में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करते हैं।
यूरिन इंफेक्शन - मूत्र रोग या यूरिन इंफेक्शन में भी गोंद कतीरा खाने की सलाह दी जाती है। मिश्री के साथ गोंद कतीरा खाने से यूरिन इंफेक्शन को दूर करने में हेल्प मिल सकती है।
महिलाओं के लिए फायदेमंद - गोंद कतीरा महिलाओं को विशेष तौर पर खाना चाहिए। इसे खाने से अनियमित पीरियड्स, ल्यूकोरिया जैसी बीमारियों में काफी आराम मिल सकता है। डिलीवरी के बाद महिलाओं के बाद गोंद कतीरा का सेवन शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है।
इस तरीके से करें सेवन
- गोंद कतीरा को गर्म दूध में मिलाकर पिया जा सकता है।
- सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स मिलाकर गोंद के लड्डू बनाए जा सकते हैं।
- गोंद का हलवा स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिकता से भरपूर होता है।
- आप गोंद की खीर बनाकर भी खा सकते हैं।
- बहुत से लोग गोंद और अजवायन को मिलाकर रोटी भी बनाते हैं।
