A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Garlic Benefits: ज्यादातर घरों में लहसुन को रोजमर्रा में इस्तेमाल किया जाता है। खाने का स्वाद बदलने वाला लहसुन कई बीमारियों से बचाव में भी कारगर हो सकता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण दिल को सेहतमंद रखने के साथ ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन खाने से यूरिक एसिड कम करने में भी मदद मिल सकती है। हमारे शरीर में खाने, पानी और सांस के जरिये हैवी मेटल्स पहुंचते हैं जो कि गंभीर बीमार कर सकते हैं। लहसुन का सेवन बॉडी को डिटॉक्सिफाई कर शरीर से हैवी मेटल निकालने में मदद करता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट भी लहसुन खाने की सलाह देते हैं। हेल्थलाइन के मुताबिक लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो कि स्वस्थ्य रखने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं लहसुन खाने के बड़े फायदे।
लहसुन खाने के फायदे
इम्यूनिटी - लहसुन सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर को मौसमी बीमारियों से होने वाले संक्रमण से बचाते हैं। इससे इम्यून सिस्टम दुरुस्त रहता है और सर्दी, जुकाम जैसी समस्या नहीं होती है।
कोलेस्ट्रॉल - खाली पेट लहसुन की 2 कली खाना काफी लाभकारी हो सकता है। लहसुन खाने से ट्राईग्लाइसेराइड लेवल में कमी आती है और बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इससे दिल की बीमारियों के होने का रिस्क कम हो जाता है। लहसुन बेड कोलेस्ट्रॉल घटाने वाला भी होता है।
ब्लड प्रेशर - लहसुन में मौजूद एक्टिव कंपाउंड ब्लड प्रेशर को घटाने का काम करते हैं। जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उनके लिए लहसुन का सेवन लाभकारी हो सकता है। कई स्टडी में ये पाया गया है कि गार्लिक सप्लीमेंट्स ब्लड प्रेशर को इम्प्रूव करते हैं।
डिटॉक्सिफिकेशन - हमारे शरीर में मौजूद हैवी मेटल कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। लहसुन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कि शरीर को डिटॉक्सिफाई कर हैवी मेटल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। लहसुन में मौजूद एलिसिन खून में मौजूद लेड के स्तर को घटाता है।
बोन हेल्थ - आप अगर कमजोर हड्डियों की समस्या का सामना कर रहे हैं तो लहसुन खाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। कुछ स्टडी में ये सामने आया है कि लहसुन बोन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। गार्लिक ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को घटाकर बोन हेल्थ को बेहतर बना सकता है।
