A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Eye Care Tips: अलार्म बंद करते ही क्या आपका हाथ सीधे मोबाइल की स्क्रीन पर चला जाता है? आंखें पूरी तरह खुली भी नहीं होतीं और हम नोटिफिकेशन, मैसेज और सोशल मीडिया स्क्रॉल करने लगते हैं। यह आदत आज की डिजिटल लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका असर आपकी आंखों पर कितना पड़ता है?
सुबह उठते ही मोबाइल देखने से आंखों पर अचानक तेज रोशनी और ब्लू लाइट का दबाव पड़ता है। इससे ड्राईनेस, जलन, सिरदर्द और आंखों की थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अगर आप अपनी आई केयर को लेकर सच में सजग हैं, तो इन 5 जरूरी बातों को रोजमर्रा की आदत में शामिल करना बेहद जरूरी है।
आंखों की केयर के लिए ध्यान रखें 5 बातें
जागने के बाद तुरंत स्क्रीन न देखें
नींद से उठते समय आंखें आराम की स्थिति में होती हैं। अचानक मोबाइल की तेज रोशनी उन्हें स्ट्रेस दे सकती है। कोशिश करें कि उठने के बाद कम से कम 15–20 मिनट तक स्क्रीन से दूरी रखें। इस दौरान हल्की स्ट्रेचिंग या पानी पीने जैसी आदत अपनाएं।
आंखों को दें नेचुरल मॉइश्चर
रातभर सोने के दौरान आंसुओं का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे आंखें थोड़ी ड्राई हो सकती हैं। सुबह उठकर ठंडे पानी से आंखों को धोएं। इससे आंखों को ताजगी मिलेगी और ड्राईनेस कम होगी।
प्राकृतिक रोशनी में समय बिताएं
सुबह की हल्की धूप आंखों के लिए फायदेमंद होती है। मोबाइल देखने की बजाय खिड़की खोलकर बाहर की प्राकृतिक रोशनी में कुछ मिनट बिताएं। इससे आंखों की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और दिनभर के लिए बेहतर फोकस मिलता है।
20-20-20 नियम अपनाएं
अगर सुबह मोबाइल देखना जरूरी हो, तो 20-20-20 नियम का पालन करें। हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी वस्तु को देखें। इससे आंखों पर पड़ने वाला तनाव कम होता है।
ब्लू लाइट फिल्टर का इस्तेमाल करें
मोबाइल की ब्लू लाइट आंखों के लिए हानिकारक मानी जाती है। नाइट मोड या ब्लू लाइट फिल्टर ऑन रखें। इससे आंखों की थकान और जलन में कमी आ सकती है। साथ ही स्क्रीन ब्राइटनेस को भी जरूरत के मुताबिक कम रखें।
क्यों जरूरी है सावधानी?
लगातार स्क्रीन देखने से डिजिटल आई स्ट्रेन, धुंधला दिखना और सिरदर्द जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। बच्चों और युवाओं में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप अपनी आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
