UAE में ईद अल-फित्र 2026 की तारीख पर बड़ा अपडेट। 18 मार्च को शव्वाल का चांद दिखेगा या नहीं? जानें UAE, सऊदी अरब और दुनिया भर की लेटेस्ट Moon Sighting अपडेट।

दुनिया भर के मुसलमान रमज़ान 2026 के समापन और ईद अल-फित्र की तारीख को लेकर उत्सुक हैं। UAE में आज यानी 18 मार्च 2026, बुधवार को मग़रिब के बाद चांद देखने की आधिकारिक प्रक्रिया होगी। इसी के आधार पर तय होगा कि ईद 19 मार्च को होगी या 20 मार्च को।

UAE में Moon Sighting Today

  • UAE की Moon Sighting Committee आज शाम बैठक करेगी।
  • अगर चांद दिखता है, तो ईद 19 मार्च (गुरुवार)।
  • अगर नहीं दिखता, तो  ईद 20 मार्च (शुक्रवार)।
  • खगोलीय गणनाओं के अनुसार, 18 मार्च को चांद दिखना मुश्किल माना जा रहा है।

मौसम बना बाधा

  • बादल और हल्की बारिश
  • 40 km/h तक तेज हवाएं
  • धूलभरी स्थिति

इन कारणों से चांद देखने में परेशानी हो सकती है।

UAE में ईद नमाज़ को लेकर निर्देश
इस साल ईद की नमाज़ केवल मस्जिदों के अंदर होगी। खुले मैदानों में नमाज़ की अनुमति नहीं दी गई है। लोगों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है। 

खास दुआ का निर्देश

  • फज्र और मग़रिब में कुनूत-ए-नाज़िला पढ़ने का आदेश।
  • मुश्किल हालात में दुआ की विशेष परंपरा।

अगर ईद और जुमे एक दिन पड़े?

  • दोनों नमाज़ पढ़ना जरूरी
  • जुमे की नमाज़ माफ नहीं होगी
  • इस्लामी विद्वानों ने इसे फर्ज बताया

दुनिया भर में Moon Sighting अपडेट

सऊदी अरब

  • 18 मार्च को चांद देखने की कोशिश
  • अधिक संभावना- ईद 20 मार्च

अन्य देश
भारत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया- 19 मार्च को चांद दिख सकता है
ईद- 20 या 21 मार्च

ऑस्ट्रेलिया
पहले ही ऐलान- ईद 20 मार्च

UAE में Eid Holidays

  • फेडरल छुट्टी- 19–22 मार्च
  • प्राइवेट सेक्टर- 19–21 मार्च
  • 30 रोजे होने पर छुट्टी बढ़ सकती है

खास अपडेट
अबू धाबी में इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी सेंटर ने 18 मार्च दोपहर चांद की तस्वीर कैद की है। 

बहरहाल, संकेत यही हैं कि UAE में ईद 20 मार्च 2026 को मनाई जा सकती है, लेकिन अंतिम फैसला आज शाम चांद दिखने के बाद ही होगा।