A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Diabetes disease on Google Search: दुनियाभर में लोग अब अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहने लगे हैं। अपनी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से बीमारियों के बारे में ज्यादा जानने के लिए किसी डॉक्टर की तरह गूगल का भी जमकर इस्तेमाल किया जाने लगा है। हाल ही में एक यूके बेस्ड कंपेरिज़न साइट ने गूगल ट्रेंड्स के डेटा का एनालिसिस कर पाया है कि दुनियाभर के देशों में सबसे ज्यादा डायबिटीज की बीमारी को सर्च किया गया है।
155 देशों का डेटा बना आधार
यूके की साइट Compare the Market द्वारा दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च की गई टॉप 3 बीमारियों के लिए डेटा एनालाइज किया गया था। इसके लिए 155 देशों के डेटा को देखा गया। इस दौरान डायबिटीज की बीमारी ने टॉप स्पॉट हासिल किया। 155 देशों में से 57 देशों में डायबिटीज की बीमारी टॉप 3 में शामिल रही। ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, सिंगापुर, बहामास और आयरलैंड में सर्चिंग के मामले में डायबिटीज टॉप पर रही।
टॉप 5 सर्च की जाने वाली बीमारियां
डायबिटीज के बाद लोगों ने दूसरी सबसे ज्यादा सर्चिंग कैंसर की बीमारी को लेकर की। इसे 155 में से 50 देशों में टॉप 3 में रखा गया। अमेरिका, गुयाना, पाकिस्तान, पुर्तगाल, रवांडा, टोगो और बुरकीना फासो में इस बीमारी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इसके बाद तीसरे नंबर पर किसी भी तरह के दर्द से जुड़ी सर्चिंग की गई। फिर चौथे और पांचवें नंबर पर एचआईवी और ब्लड प्रेशर की बीमारी को सर्च किया गया।
गूगल में सर्च की गईं टॉप 10 बीमारियां
- डायबिटीज
- कैंसर
- पैन
- एचआईवी
- ब्लड प्रेशर
- डायरिया
- मलेरिया
- हैडेक
- हरपिस
- इन्फ्लूएंजा
गूगल पर सर्च की जा रही हेल्थ कंडीशन को लेकर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इसके फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी हैं। दरअसल, इंटरनेट पर सही और गलत दोनों तरह की जानकारियां मिल जाती हैं। ऐसे में सिर्फ कोई हेल्थ एक्सपर्ट ही इसमें ठीक-ठीक अंतर कर सकता है। ऐसे में ऑनलाइन जानकारी के चलते सेल्फ डाइग्नोसिस कई बार मुश्किल भी खड़ी कर सकता है।
