Logo
election banner
आइब्रो से ही आपकी आंखो की खूबसूरती में निखार आता हैं और अगर आपकी भौहें पतली और हल्के रंग की हैं तो इससे आपकी खूबसूरती पर भी बहुत असर पड़ सकता है।

आइब्रो टिप्स: आइब्रो से ही आपकी आंखो की खूबसूरती में निखार आता हैं और अगर आपकी भौहें पतली और हल्के रंग की हैं तो इससे आपकी खूबसूरती पर भी बहुत असर पड़ सकता है। इसीलिए कई महिलाएं अपनी आइब्रो को काला और घना करने के लिए तरह-तरह के उपाय करती हैं। अगर आप भी आइब्रो को लंबा करने, घना करने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाना चाहती हैं तो अलग-अलग तेलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे कई तेल हैं जिनका इस्तेमाल आइब्रो को निखारने के लिए किया जा सकता है। इसके साथ ही ये आइब्रो को काला करने में भी मदद करते है।

आईब्रो बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाएं? | Which oil is good for eyebrow  growth in Hindi | Onlymyhealth

आइए जानते हैं कि आइब्रो बढ़ाने के लिए कौन सा तेल इस्तेमाल करना चाहिए?
 
आइब्रो ग्रोथ ऑयल के घरेलू उपचार : 

Olive Oil Benefits : व्यंजनों के अलावा इन चीजों के लिए बहुत उपयोगी है जैतून  का तेल | Olive Oil Benefits : Apart from dishes olive oil is very useful  for these

जैतून का तेल:
अपनी भौहों को तेजी से बढ़ाने के लिए बिस्तर पर जाने से पहले नियमित रूप से जैतून के तेल का उपयोग करें। जैतून के तेल से भौंहों की मालिश करने से आंखों की खूबसूरती बढ़ती है। इसके साथ ही, ये भौंहों के ग्रोथ में भी सुधार कर सकते है।

जानें चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से क्या होता है | is almond oil  beneficial for face | HerZindagi
 
बादाम का तेल:
बादाम का तेल भी भौंहों को बढ़ाने के लिए बेहद ही अच्छा माना जाता है। साथ ही ये आइब्रो को काला भी करते है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले बदाम तेल जरूर लगाएं।

Unlock the Benefits of Jojoba Oil for Skin | 100% PURE

जोजोबा ऑयल:
जोजोबा तेल भौंहों को बढ़ाने के लिए बहुत मददगार होता है। ये आइब्रो को भी काला और घना कर सकता है। आइब्रो बढ़ाने के लिए आप इन तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाँकि, ध्यान रखें कि यदि आपको इनमें से किसी भी तेल से एलर्जी है, तो सीधे त्वचा पर न लगाएं। इन तेलों को त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।


 

5379487