Anant-Radhika Wedding: मुंबई पहुंचे प्रियंका चोपड़ा-निक, फैमिली के साथ दिखे राम चरण, सीएम ममता बनर्जी भी आईं नजर

Celebs reached Mumbai For Anant-Radhika Wedding Ceremony
X
Anant-Radhika Wedding
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए देश-विदेश से आमंत्रित वीवीआई मेहमान मुंबई पहुंचने शुरू हो गए हैं। गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मुंबई पहुंचे। बंगाल सीएम ममता बनर्जी भी नजर आईं।

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट बस कुछ ही घंटों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 12 जुलाई को मुंबई जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर में कपल की शादी होगी। इस भव्य समारोह में देश-विदेश की बड़ी हस्तियां शरीक होने वाली हैं। इसके लिए सेलेब्स धीरे-धीरे मुंबई पहुंच रहे हैं। शादी में वीवीआईपी मेहमानों का स्वागत होगा जिसकी झलकियां सामने आने लगी हैं।

मुंबई में सितारों का मेला
अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मुंबई पहुंच गई हैं। आज 11 जुलाई को प्रियंका अपने पति निक जोनस व बेटी मालती के साथ मुंबई पहुंची हैं। कई वीडियो सामने आई हैं जिसमें पीसी और निक मुंबई एयरपोर्ट के बाहर आकर पैपराजी के लिए पोज देते दिख रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ऑफ वाइट-पीच रंग के को-ऑर्ड सेट पहनी दिखीं तो वहीं निक जोनस भी वाइट को-ॉर्ड सेट में डैशिंग लग रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गई हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें सीएम ममता बनर्जी मुंबई एयरपोर्ट से कार में बैठकर जाती हुई दिख रही हैं। बता दें, इस शआदी में देश-विदेश के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

साउथ सुपरस्टार और आरआरआर एक्टर राम चरण भी मुंबई पहुंच गए हैं। वह आज 11 जुलाई को सुबह हैदराबाद एयरपोर्ट पर मुंबई के लिए रवाना होते दिखे। उनके साथ उनकी वाइफ उपासना कोनिडेला और बेटी क्लिन कारा भी नजर आईं। राम चरण अपनी फैमिली के साथ आज मुंबई पहुंचे हैं।

पीएम मोदी होंगे शामिल

  • आपको बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इस भव्य शादी में विदेश से भी कई वीवीआईपी मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा गया है। रिपोर्ट्स हैं कि, पीएम मोदी शुक्रवार को इस शादी में शामिल होंगे।

VVIP मेहमानों का स्वागत

  • रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और टोनी ब्लेयर, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, पूर्व स्वीडिश प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ड्ट को आमंत्रित किया गया है।
  • पूर्व कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर और तंजानिया के राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन समेत कई विदेशी मेहमान भी शरिकत करेंगे।

12-14 जुलाई तक होंगे समारोह
12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 'शुभ विवाह समारोह' होगा जिसमें अनंत-राधिका सात फेरे लेंगे। वेडिंग सेरेमनी 14 जुलाई तक जारी रहेंगी। 14 जुलाई को शुभ आशीर्वाद उत्सव के रूप में आखिरी समारोह होगा और इसी दिन मंगल उत्सव यानी वेडिंग रिसेप्शन भी रखा गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story