A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Immunity Booster Foods: शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाना है तो इसके लिए बॉडी का इम्यून सिस्टम बेहतर होना बहुत जरूरी है। बदलते मौसम में अक्सर सर्दी,खांसी और जुकाम जैसी परेशानियां घेर लेती हैं। तेज ठंड में भी लोगों को कफ-कोल्ड का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि डाइट में ऐसी चीजों को शामिल कर लिया जाए जो इम्यूनिटी को बूस्ट करती हों। आज हम आपको 5 ऐसे ही सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं जो इम्यूनिटी को तेजी से बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। 

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले 7 सुपरफूड

साइट्रस फ्रूट्स - शरीर की इम्यूनिटी बेहतर बनाने में विटामिन सी अहम रोल निभाता है। हेल्थलाइन के मुताबिक साइट्रस फ्रूट्स में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है जो कि वाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ा देता है, जो कि संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। ऐसे में संतरा, नींबू, चकोतरा जैसे फलों का सेवन लाभकारी हो सकता है। 

ब्रोकली - विदेशी सब्जी के तौर पर पहचान रखने वाली ब्रोकली पोषक तत्वों से भरी हुई है। इसमें मौजूद तत्वों के चलते ये एक सुपरफूड है। इसमें विटामिन ए, सी और ई काफी पाया जाता है। इसके साथ ही फाइबर का भी इसमें भंडार है। एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर ब्रोकली रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली होती है। 

लहसुन - खाने में ज्यादातर घरों में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद औषधीय गुणों की वजह से लहसुन सुपरफूड से कम नहीं है। खासतौर पर इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण से लड़ने में असरदार होते हैं। सर्दी-खांसी में लहसुन का सेवन काफी लाभ पहुंचाता है। 

पपीता - आमतौर पर माना जाता है कि पपीता पेट के लिए बेहद लाभदायक होता है। लेकिन असल में पपीता ऐसा सुपरफूड है जो कि ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। पपीते में काफी विटामिन सी पाया जाता है जो कि इंफेक्शन से लड़ने में मददगार होता है। 

योगर्ट - आप अगर डेयरी प्रोडक्ट को अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं तो इम्यूनिटी बूस्ट करने में काफी मदद मिल सकती है। खासतौर पर योगर्ट को खाने से सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं पास नहीं फटकेंगी। ग्रीक योगर्ट में नेचुरल विटामिन डी पाया जाता है जो कि इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और शरीर के नेचुरल डिफेंस सिस्टम को बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करता है।