A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Exercises for Bone Health: हर कोई चाहता है कि बढ़ती उम्र के बावजूद उसका शरीर स्ट्रॉन्ग बना रहे। इसके लिए जरूरी है कि हड्डियां हेल्दी हों। हमारा पूरा शरीर हड्डियों पर ही टिका हुआ है, ऐसे में इन्हें हेल्दी रखना सबसे जरूरी है। ऐसी सूरत में सप्लीमेंट्स या दवाओं के बजाय कुछ एक्सरसाइज़ आपके काफी काम आ सकती हैं। इन्हें डेली रूटीन में अपनाने से हड्डियों में नई जान आ जाएगी।

न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए बताया कि 'सिर्फ कैल्शियम सप्लीमेंट्स ही हड्डियों को मजबूती देने के लिए काफी नहीं हैं। फिजिकल एक्टिविटी भी उतनी ही जरूरी हैं।' आइए जानते हैं बोन्स को मजबूत बनाने के लिए 5 एक्सरसाइज़..

वॉकिंग - वॉकिंग यानी पैदल चलना, इसे सबसे आसान एक्सरसाइज़ माना जाता है, जो कि शरीर के लिए बेहद प्रभावी होती है। वॉकिंग से बैलेंस बेहतर होता है और हड्डियों में मजबूती आती है। सुबह और शाम के रूटीन में वॉकिंग को जरूर शामिल करना चाहिए। 

डांस - ज्यादातर लोग डांस को सिर्फ किसी खास मौके की चीज ही मानते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। खुद को फिट रखने के लिए डांस एक बेहतरीन एक्सरसाइज़ है। ये हड्डियों को भी मजबूती देती है। डांस से वजन को घटाने में भी मदद मिलती है। 

सीढ़ियां चढ़ना - शरीर को ओवरऑल मजबूती देने के लिए सीढ़ियों का चढ़ना बेहद कारगर होता है। आपको अगर लिफ्ट की आदत है तो इसके बजाय सीढ़ियों को प्रैफर करें। इससे लोअर बॉडी में ताकत पैदा होती है। 

रेसिस्टेंस ट्रेनिंग - लेग प्रेस, हाथों को घुमाना और स्क्वैट्स जैसी एक्सरसाइज़ मसल्स को मजबूती देती हैं और हड्डियों के घनत्व को बेहतर बनाती हैं। आसानी से होने वाली ये ट्रेनिंग आप डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। 

योग - आप खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग कर सकते हैं। योग करने से ओवरऑल हेल्थ को फायदा मिलता है। इसमें सूर्य नमस्कार भी शामिल करें। इससे बैलेंस बेहतर बनने के साथ शरीर में लचीलापन आता है। मसल्स मजबबूत होने के साथ बोन हेल्थ को सपोर्ट मिलता है।