Logo
Yogasana for Good Sleep: आप अगर नींद न आना या फिर साउंड स्लीप न होने की समस्या से परेशान हैं तो 4 योगासन आपके बेहद काम आ सकती हैं। जानते हैं इनके बारे में।

Yogasana for Good Sleep: भागदौड़ भरी जीवनशैली ने लोगों को चिंता, तनाव से भर दिया है। यही वजह है कि बहुत से लोग आजकल खराब स्लीपिंग पैटर्न और नींद न आने जैसी समस्याओं से ग्रस्त नजर आते हैं। अगर साउंड स्लीप नहीं होती है तो लंबे वक्त में इसका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर दिखाई देता है।

आप भी अगर नींद न आने या गहरी नींद न लगने जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो 4 योगासन आपके लिए मददगार हो सकते हैं। नींद से जुड़ी परेशानियों में इन योगासनों का अभ्यास बेहद असरदार साबित हो सकता है। योग्य प्रशिक्षक के निर्देशन में इन योगासनों का अभ्यास करने से कुछ दिनों में ही आप बदलाव महसूस कर सकते हैं। 

4 योगासन नींद में लाएंगे सुधार

बालासन (Child's Pose): यह आसन तनाव और चिंता को कम करने में मददगार होता है, जो अच्छी नींद के लिए आवश्यक है। इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं और पैरों को कूल्हों की चौड़ाई से अलग रखें।

धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें और माथे को जमीन पर टिका लें। हाथों को शरीर के बगल में या सिर के ऊपर फैलाएं। गहरी सांस लें और 5-10 मिनट तक इसी स्थिति में रहें।

इसे भी पढ़ें: Yogasana: दिनभर थकान-कमजोरी महसूस करते हैं, रोजाना करें 5 योगासन, शरीर में एनर्जी का होने लगेगा एहसास

विपरीत करणी (Legs Up the Wall Pose): यह आसन पैरों और दिमाग में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे आपको शांत और आराम महसूस करने में मदद मिलती है। इस आसन के अभ्यास के लिए दीवार के पास एक कंबल बिछाएं और पीठ के बल लेट जाएं।

पैरों को दीवार पर सीधा ऊपर की ओर फैलाएं। कूल्हों को दीवार से थोड़ा दूर रखें। हाथों को शरीर के बगल में या पेट पर रखें। गहरी सांस लें और 5-10 मिनट तक इसी स्थिति में रहें।

सूर्य नमस्कार (Sun Salutations): यह आसन पूरे शरीर को आराम देता है और तनाव को कम करता है। इस एक आसन में कई योगासन समाहित हैं। एक बार में  12 सूर्य नमस्कार करें। प्रत्येक सूर्य नमस्कार करते समय, गहरी सांस लें और अपने शरीर को धीरे-धीरे हिलाएं।

शवासन (Corpse Pose): यह आसन शरीर और मन को पूरी तरह से आराम देता है। इससे बेहतर नींद आती है। इसके लिए पहले पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को शरीर के बगल में रखें। आंखें बंद करें और गहरी सांस लें। अपने शरीर के हर हिस्से को आराम देने पर ध्यान दें। 10-15 मिनट तक इसी स्थिति में रहें।

इसे भी पढ़ें: Yogasana for Digestion: कमजोर पाचन से परेशान हैं तो 5 योगासन करें, कब्ज से राहत मिलेगी, डाइजेशन में होगा सुधार

इन बातों का रखें ध्यान

  • योगासन करने से पहले हमेशा हल्का वार्मअप करें।
  • यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो योगासन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • योगासन करते समय अपनी सांस पर ध्यान दें और धीरे-धीरे सांस लें।
  • योगासन को नियमित रूप से अभ्यास करें ताकि आपको बेहतर नींद आ सके।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487