Logo
election banner
Coconut Shell Crafts: नारियल के खोल को बेकार समझकर फेंकने के बजाय उसका उपयोग घर को डेकोरेट करने के लिए किया जा सकता है।

Coconut Shell Crafts: नारियल को फोड़ने के बाद ज्यादातर लोग उसके अंदर की गिरी को निकालकर खोल को फेंक देते हैं। आप भी अगर ऐसा ही करते हैं तो इस बार रुक जाएं, नारियल खोल को फेंकने के बजाय उसका उपयोग घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करें। जी हां, नारियल का खोल रीयूज कर आप घर को बेहतरीन लुक दे सकते हैं। 

हम आपको आज नारियल खोल के उपयोग के चार तरीके बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसान क्राफ्ट्स तैयार कर सकते हैं। इसकी मदद से बेहद कम खर्च में ही आपका घर सज जाएगा। 

नारियल खोल के उपयोग के तरीके

गमला बनाएं - घर की बालकनी को आप हैंगिंग गमले की मदद से काफी खूबसूरत लुक दे सकते हैं। नारियल की खोल से आप एक बेहद खूबसूरत गमला तैयार कर सकते हैं। इसमें छोटे मिनिएचर प्लांट्स को लगाया जा सकता है। इसके लिए जटाओं वाला पका नारियल लें। अंदर की गिरी निकालने के बाद खोल को साफ करें और उसमें मिट्टी भरकरक प्लांट लगाएं। हैंगिंग प्लांटर के तौर पर खिड़की या बालकनी में टांग सकते हैं। 

कंदील का शेप दें - नारियल की खोल से आप बेहद सुंदर कंदील भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए नारियल खोल को अंदर और बाहर से गोल्डन कलर कर दें। इसके पहले खोल में छोटे-छोटे छेद बना लें। इसके बाद इसमें पसंदीदा झालर लगाएं। हैंडमेड क्राफ्ट के तौर पर कंदील तैयार है। इसे ड्रॉइंग रूम, गेस्ट रूम, बेडरूम या स्टडी रूम में सजाया जा सकता है। 

बाउल करें तैयार - नारियल शेल से आप खूबसूरत कटोरी भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए नारियल की आधी खोल लें और उसे रंग कर दें। इस पर अपने पसंद का कार्टून बनाएं और शेल के दूसरे हिस्से को इससे उल्टी तरफ चिपका दें, जिससे नारियल की कटोरी का बैलेंस नहीं बिगड़े और गिरे नहीं। इस कटोरी का उपयोग ड्राई फ्रूट्स रखने के लिए किया जा सकता है। 

बर्ड पॉट बनाएं - मौसम में बदलाव के साथ ही घर की छतों पर कई तरह की चिड़िया और पक्षी आने लगते हैं। ऐसे में आप उनके दाना-पानी के लिए नारियल खोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल शेल में तीन छेद करें और उसमे रस्सी बांधकर बालकनी, छत पर या आंगन में बांध दें। इसमें दाना और पानी भर दें। आप चाहें तो इन्हें किसी पेड़ पर भी लटका सकते हैं। 

5379487