Skin Care Tips: घर की 5 चीजों से चेहरे पर आ जाएगा ग्लो, मिनटों में आएगी नई चमक

Home remedies for instant glow
X

घर की चीजों से चेहरे पर आएगा नया ग्लो।

Skin Care Tips: चेहरे का निखार बढ़ाने में महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय घर की चीजें भी असरदार होती हैं। आइए जानते हैं मिनटों में स्किन ग्लो बढ़ाने के टिप्स।

Skin Care Tips: महंगे फेस पैक और पार्लर ट्रीटमेंट्स के बिना भी चेहरे पर ग्लो लाना अब मुश्किल नहीं। आपकी किचन में ऐसी कई नेचुरल चीजें मौजूद हैं, जो मिनटों में स्किन को फ्रेश और चमकदार बना सकती हैं। दूध से लेकर शहद, दही और हल्दी तक इन घरेलू चीजों में मौजूद गुण स्किन को डीप क्लीन कर नेचुरल ब्राइटनेस वापस लाते हैं।

इन घरेलू नुस्खों की खासियत यह है कि ये केमिकल-फ्री हैं और हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित हैं। आपको बस कुछ मिनट देने हैं और असर तुरंत नजर आएगा। तो चलिए जानते हैं घर की 5 चीजें जो चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने में मदद करेंगी और उन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका।

चेहरे का ग्लो बढ़ाएंगी 5 चीजें

दूध: दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन से डेड सेल्स हटाकर उसे सॉफ्ट बनाता है। इसके लिए कॉटन बॉल की मदद से कच्चा दूध चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर नैचुरल ग्लो और मॉइश्चर दोनों आएंगे।

शहद: शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो स्किन को अंदर से नमी देते हैं और उसे चमकदार बनाते हैं। इसे लगाने के लिए चेहरे पर पतली परत में शहद लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे स्किन हेल्दी, मुलायम और ग्लोइंग दिखेगी।

हल्दी: हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो स्किन की रंगत निखारने के साथ-साथ दाग-धब्बे कम करता है। एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन पर तुरंत ब्राइटनेस आती है।

दही: दही में लैक्टिक एसिड स्किन को एक्सफोलिएट करता है और टैनिंग हटाता है। सादा दही सीधे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर सादे पानी से धो लें। यह स्किन को सॉफ्ट, कूल और ब्राइट बनाता है।

एलोवेरा: एलोवेरा जेल में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट और रिफ्रेश करते हैं। इस्तेमाल के लिए एलोवेरा जेल को सीधे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रातभर रहने दें या 15 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन पर तुरंत फ्रेश ग्लो आ जाएगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story