Mogra Plantation: घर के बगीचे में लगाएं मोगरे का पौधा, सफेद फूलों की महक दिल खुश कर देगी

mogra plantation
X

मोगरा प्लांटेशन के टिप्स।

Mogra Plantation: मोगरे का पौधा होम गार्डन में जरूर होना चाहिए। इसकी खूबसूरती और खुशबू घर को सुंदर बनाने के साथ ही महका देती है।

Mogra Plantation: होम गार्डन में रंग-बिरंगे फूलों का होना दिल खुश करने के लिए काफी है। फूलों का एक ऐसा ही पौधा है मोगरा प्लांट। इसके सफेद फूल न सिर्फ देखने में सुंदर लगते हैं, बल्की इसकी खुशबू घर को महकाने के लिए भी काफी है। बारिश में मोगरे की खुशबू पूरे आंगन को महका देती है। इसकी मांग पूजा, सजावट और गजरे बनाने तक के लिए होती है।

आप अगर बागवानी का शौक रखते हैं तो अपने गार्डन में या बालकनी में मोगरे का पौधा लगा सकते हैं। इसे पौधे को लगाना और देखभाल दोनों ही सरल है। आइए जानते हैं मोगरा प्लांटेशन टिप्स।

मोगरा का पौधा कैसे लगाएं?

सही जगह का चयन

मोगरे का पौधा आसानी से प्लांट किया जा सकता है। इस पौधे को धूप पसंद है, इसलिए इसे ऐसी जगह लगाएं जहां दिन में कम से कम 4 से 5 घंटे धूप आती हो। अगर आप इसे गमले में लगा रहे हैं तो गमला बालकनी या छत पर रखें।

मिट्टी की तैयारी

मोगरे के पौधे की सही ग्रोथ के लिए दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। इसमें रेत और गोबर की खाद मिलाकर पौधे को लगाएं। मिट्टी का पीएच स्तर हल्का एसिडिक होना चाहिए ताकि पौधे तेजी से बढ़ सके।

पौधा लगाना

मोगरे का पौधा नर्सरी में आसानी से मिल जाता है। गमले या गार्डन में लगभग 8 से 10 इंच गहरा गड्ढा खोदकर पौधे को लगाएं। जड़ों के आसपास की मिट्टी को अच्छे से दबा दें और तुरंत पानी दें।

पानी और खाद

मोगरे के पौधे को अच्छी तरह से बढ़ने के लिए नियमित पानी की जरूरत होती है। हालांकि, ध्यान रखें कि गमले या मिट्टी में पानी जमा न हो। हफ्ते में एक बार ऑर्गेनिक खाद डालें। गर्मी और फूल आने के मौसम में खाद और पानी का खास ख्याल रखें।

देखभाल और छंटाई

मोगरा प्लांट से फूल खत्म होने के बाद पौधे की हल्की छंटाई करें ताकि नई टहनियां निकलें। ऐसा करने से अगली बार ज्यादा फूल आएंगे। पौधे पर कीड़े न लगें, इसके लिए समय-समय पर नीम का तेल छिड़काव कर सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story