Home Remedies: फिटकरी में मिलाएं ये दो चीजें, दांत दर्द हो जाएगा छूमंतर

Home Remedies: जब भी अचानक तेज दांत दर्द उठता है, तो ना तो खाना अच्छा लगता है और ना ही नींद पूरी हो पाती है। कई बार तो दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि, हम सीधे दवाइयों की तरफ भागते हैं। लेकिन क्या हो अगर आपके किचन में ही ऐसा घरेलू नुस्खा मौजूद हो जो मिनटों में राहत दे? इसके लिए फिटकरी, लौंग का तेल और कपूर का मिश्रण। ये तीनों चीजें अपने-अपने गुणों के लिए जानी जाती हैं और जब इन्हें सही तरीके से मिलाया जाए, तो ये दांत दर्द के लिए रामबाण साबित हो सकती हैं।
फिटकरी
फिटकरी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह मुंह के अंदर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करती है और सूजन को कम करती है।
लौंग का तेल
लौंग का तेल दांत दर्द के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें मौजूद यूजेनॉल नामक तत्व दर्द को सुन्न करने और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है।
कपूर
कपूर में ठंडक देने वाले और दर्द निवारक गुण होते हैं। यह मसूड़ों की सूजन को कम करता है और ताजगी भी प्रदान करता है।
कैसे बनाएं यह घरेलू नुस्खा?
आधा चम्मच फिटकरी पाउडर
2-3 बूंद लौंग का तेल
एक चुटकी कपूर
सबसे पहले फिटकरी को अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना लें।
अब इसमें लौंग का तेल मिलाएं।
अंत में थोड़ा सा पिसा हुआ कपूर मिलाएं और एक पेस्ट तैयार कर लें।
कैसे करें इसका इस्तेमाल?
तैयार पेस्ट को एक कॉटन या रुई पर लें।
इसे उस दांत या मसूड़े पर लगाएं जहां दर्द हो रहा है।
5-10 मिनट तक लगे रहने दें, फिर कुल्ला कर लें।
(Disclaimer): दांत दर्द भले ही आम समस्या हो, लेकिन इसकी तकलीफ बेहद परेशान करने वाली होती है। ऐसे में दवाइयों के भरोसे रहने की जगह घर में मौजूद चीजों से बना ये आसान सा नुस्खा ट्राय करें। हालांकि अगर आपके दांत में असहनीय दर्द है तो डॉक्टर की सलाह के बिन घरेलू उपाय को ना अपनाएं।
