Home Remedies: पीले दांतों की छुट्टी! नमक के साथ इन चीजों को मिलाकर लगाएं

Home Remedies: क्या आप दांतों के पीलेपन से परेशान हो गए हैं। अगर हां तो अब कभी आपको दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि हम लेकर आए हैं ऐसा घरेलू नुस्खे, जो आपके दांतों को चमकदार बना देगा, खास बात ये है कि ये नुस्खे रसोई में ही मौजूद चीजों से तैयार होते हैं। आज हम बात कर रहे हैं तीन ऐसी चीजों की जो नमक के साथ मिलती हैं, तो दांतों के पीलापन की छुट्टी कर देती हैं। जानिए कैसे
सरसों का तेल और नमक
सरसों का तेल अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। जब इसे नमक के साथ मिलाया जाता है, तब यह दांतों की गंदगी, पीलेपन को हटाने में मदद करता है।
आधा चम्मच सरसों का तेल लना होगा
इसके बाद सरसों के तेल में एक चुटकी नमक मिला लें
इस मिक्सचर से 3 मिनट तक दांतों पर उंगलियों या ब्रश से धीरे-धीरे मलें
इसके बाद पानी से धो कुल्ला कर लें
इसे हफ्ते में 2 बार जरूर करना चाहिए
नींबू का रस और नमक
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड दांतों के पीलेपन को हटाने में मदद करता है। लेकिन इसे सीधे इस्तेमाल करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए इसे नमक के साथ मिलाना जरूरी है।
1 चम्मच नींबू का रस लें
एक चुटकी नमक मिलाएं
इसे ब्रश में लगाकर दांतों को साफ करें
एक मिनट तक रगड़ें और तुरंत कुल्ला करें
सप्ताह में एक बार इसे करना चाहिए
बेकिंग सोडा और नमक
बेकिंग सोडा एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है। यह दांतों की सतह से दाग हटाकर सफेदी लौटाने में मदद करता है।
आधा चम्मच बेकिंग सोडा लें
आधा चम्मच नमक मिलाएं
थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बनाएं
ब्रश से धीरे-धीरे दांत साफ करें, इसे 2 मिनट तक करते रहें
इसके बाद पानी से कुल्ला कर लें
इसे हफ्ते में एक बार ही करें।
दांतों की सफेदी के लिए महंगे क्लीनिंग ट्रीटमेंट जरूरी नहीं हैं। थोड़ा ध्यान, थोड़ी सावधानी और ये घरेलू नुस्खे आपकी मुस्कान को फिर से चमका सकते हैं। लेकिन समय-समय पर दांतों का ख्याल रखना होगा।
(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपके दांत जरूरत से ज्यादा पीले हैं तो डॉक्टर की पास जरूर जाएं।