जन्माष्टमी स्पेशल भोजपुरी भजन 2025: कान्हा की माखन चोरी से लेकर राधा संग रासलीला तक

जन्माष्टमी स्पेशल भोजपुरी भजन 2025
Janmashtami 2025 Bhojpuri Bhajan: जन्माष्टमी का पर्व हर साल भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में सजावट, झूले, भजन-कीर्तन और रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होता है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री भी इस पावन अवसर पर कान्हा की माखन चोरी, राधा संग रासलीला और यशोदा मईया की ममता जैसे भावपूर्ण गीतों की सौगात देती है। इन भजनों में ब्रज की रौनक, गोकुल की मिठास और कृष्ण प्रेम की गहराई झलकती है, जो हर भक्त को भक्ति रस में डुबो देती है।
1. बिरज में कान्हा की तैयारी
सुरभि कश्यप, कुनाल मिश्रा और साकेत सुमन की आवाज़ में यह भजन ब्रज में कान्हा के जन्म से पहले की तैयारियों को दिखाता है। मोहित म्यूजिक के संगीत और मनोज भावुक के बोल इसे और भावपूर्ण बनाते हैं। इसमें नंदगांव और वृंदावन की सजावट, दीप जलाना और मिठाइयों की खुशबू जैसे दृश्य जीवंत हो उठते हैं।
2. जेकरे अचरा में जन्मे कन्हैया
समर सिंह का यह भजन यशोदा मैया की ममता को समर्पित है। आलोक यादव के बोल और अभिराम पांडे के संगीत में मां-बेटे का यह रिश्ता श्रोताओं के दिल को छू जाता है।
3. मोरी मैया रे
यश कुमार की आवाज़ में गाया और नरेंद्र सागर के संगीत से सजा यह गीत, राजेश मिश्रा के शब्दों में मां यशोदा की भावनाओं को दर्शाता है। कान्हा के बालपन से लेकर उनके भगवान बनने तक की यात्रा इसमें बखूबी दिखाई गई है।
4. नंद किशोर बड़ा चितचोर
फिल्म राधा बोल से प्रेरित इस गाने को खेसारी लाल यादव, प्रियंका सिंह और सिंघा सरकार ने गाया है। छोटे बाबा बसही के संगीत और छोटू यादव के बोल कान्हा की माखन चोरी और राधा संग शरारतों को मस्तीभरे अंदाज में पेश करते हैं।
5. कृष्ण जन्माष्टमी
गुंजन सिंह का यह स्पेशल भजन अमन अलबेला के बोल और आर्य शर्मा के संगीत में जन्माष्टमी की पूरी झांकी प्रस्तुत करता है। इसे सुनकर हर भक्त झूमने लगता है और कान्हा के प्रति प्रेम उमड़ पड़ता है।
