Winter Clothes Washing: सर्दी में कपड़े गरम पानी से धोना चाहिए या नहीं? जानिए वॉशिंग से जुड़े ज़रूरी टिप्स

how to wash clothes in winter
X

विंटर में कपड़े धोने का सही तरीका।

Winter Clothes Washing: सर्दी के दिनों में कई लोग गर्म पानी से कपड़े धोते हैं। जानते हैं ऐसा करना सही है या नहीं।

Winter Clothes Washing: सर्दियों के मौसम में ठंड इतनी बढ़ जाती है कि लोग कपड़े धोने में भी गरम पानी का इस्तेमाल करने लगते हैं। कई लोगों का मानना है कि गर्म पानी से कपड़े जल्दी और बेहतर साफ होते हैं, जबकि कुछ लोगों को डर रहता है कि इससे कपड़ों का रंग और फैब्रिक खराब हो सकता है।

दरअसल, ठंड में डिटर्जेंट ठंडे पानी में उतना एक्टिव नहीं होता, इसलिए गरम पानी कई बार क्लीनिंग के लिए फायदेमंद साबित होता है। लेकिन हर कपड़े को गरम पानी में धोना सही नहीं माना जाता। अगर आप कुछ आसान टिप्स फॉलो करेंगे, तो कपड़े साफ भी रहेंगे और उनकी लाइफ भी लंबी होगी। आइए जानते हैं सर्दियों में कपड़े धोने के सही तरीके और सावधानियां।

कपड़ों के हिसाब से चुने पानी

कॉटन कपड़े गरम पानी में धो सकते हैं: कॉटन कपड़े जैसे तौलिया, बेडशीट या इनरवियर को हल्के गुनगुने पानी में धोना अच्छा रहता है। इससे बैक्टीरिया और गंध दूर होती है। हालांकि, बहुत ज्यादा गर्म पानी कपड़े की क्वालिटी कम कर सकता है, इसलिए 40 डिग्री से ऊपर पानी का तापमान न रखें।

वूलन और सिंथेटिक फैब्रिक में गरम पानी न डालें: स्वेटर, जैकेट या ऊनी कपड़ों को कभी भी गरम पानी में न धोएं। इससे कपड़े सिकुड़ जाते हैं या उनकी शेप बिगड़ सकती है। ऐसे कपड़ों को हमेशा ठंडे या नॉर्मल पानी में हल्के डिटर्जेंट से धोएं।

रंगीन कपड़ों में गुनगुना पानी बेहतर: कलरफुल कपड़ों में गरम पानी डालने से उनका रंग उड़ने लगता है। अगर बहुत गंदगी है तो हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें, लेकिन पहले कलर टेस्ट जरूर करें यानी कपड़े के किसी कोने को पानी में डुबोकर देखें कि रंग निकलता है या नहीं।

डिटर्जेंट का सही चुनाव करें: सर्दियों में ऐसे डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें जो कम तापमान पर भी एक्टिव रहें। अब मार्केट में कोल्ड वॉश डिटर्जेंट नाम से कई प्रोडक्ट आते हैं जो ठंडे पानी में भी अच्छे रिजल्ट देते हैं।

कपड़ों को धूप में अच्छी तरह सुखाएं: ठंड में नमी के कारण कपड़े पूरी तरह सूख नहीं पाते। इसलिए वॉशिंग के बाद कपड़ों को पूरी धूप में या वेंटिलेटेड जगह पर सुखाएं। गीले कपड़ों को देर तक मोड़कर न रखें, वरना उनमें बदबू और फफूंदी लग सकती है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story