Coconut Oil: नारियल तेल जमने से नहीं कर पा रहे यूज़? इन तरीकों से चुटकियों में पिघलेगा

Easy ways to melt coconut oil in winter
X

जमा हुआ नारियल तेल पिघलाने के टिप्स।

Coconut Oil: नारियल तेल सर्दी के दिनों में जम जाना एक कॉमन प्रॉब्लम होती है। ऐसे में कुछ तरीकों से इसे मिनटों में पिघलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Coconut Oil: ठंड का मौसम आते ही नारियल तेल का जम जाना एक आम समस्या बन जाती है। बालों में लगाने से लेकर स्किन पर उपयोग करने तक, हर बार बोतल को गर्म पानी में डालना या धूप में रखना झंझटभरा लगता है। कई लोग तो सर्दियों में नारियल तेल का इस्तेमाल ही कम कर देते हैं, जबकि इसकी पौष्टिकता इस मौसम में सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है।

कुछ आसान और घरेलू तरीकों से आप नारियल तेल को कुछ ही सेकंड में पिघला सकते हैं वो भी बिना उसकी क्वालिटी खराब किए। ये ट्रिक्स न सिर्फ सुविधाजनक हैं, बल्कि लंबे समय तक तेल को फिर से जमने से भी रोकती हैं।

जमा नारियल तेल पिघलाने के 5 तरीके

गुनगुने पानी की मदद से पिघलाएं: एक कटोरी में हल्का गुनगुना पानी लें और उसमें नारियल तेल की बोतल 2-3 मिनट के लिए रख दें। यह तरीका सबसे सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इससे तेल की नैचुरल प्रॉपर्टीज बिल्कुल खराब नहीं होतीं।

माइक्रोवेव का इस्तेमाल (ग्लास जार हो तो ही): अगर तेल ग्लास कंटेनर में है, तो माइक्रोवेव में सिर्फ 10-12 सेकंड गर्म करें। ध्यान रहे ज्यादा समय न दें, वरना तेल जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है।

स्टोव की गर्मी का फायदा उठाएं: अगर आप खाना बना रहे हैं, तो स्टोव पर रखे बर्तन के ढक्कन पर तेल की छोटी बोतल रख दें। हल्की गर्मी खुद ही इसे पिघला देगी बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के।

नारियल तेल को मिक्सिंग जार में रखें: अगर आप हर बार तेल पिघलाने की झंझट से बचना चाहते हैं, तो इसे चौड़े ढक्कन वाले जार में रखें। इससे आपका हाथ आसानी से अंदर जाएगा और जमा हुआ तेल उंगलियों के स्पर्श से तुरंत पिघल जाएगा।

जैतून या बादाम तेल मिलाकर रखें: नारियल तेल में 10-15 प्रतिशत ऑलिव ऑयल या बादाम तेल मिलाने से यह जल्दी नहीं जमता। दोनों तेल मिलकर एक मुलायम ब्लेंड बनाते हैं जो सर्दियों में भी तरल बना रहता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story