Pomegranate Peel: अनार छीलना अब नहीं लगेगा मुश्किल काम! इस ट्रिक से चुकटियों में निकलेंगे दाने

Best trick to peel pomegranate fast
X

अनार छीलने का आसान तरीका।

Pomegranate Peel: अनार दाने खाना जितना अच्छा लगता है, उतना ही उन्हें छीलना मुश्किल लगता है। हालांकि एक ट्रिक से ये काम आसान बन सकता है।

Pomegranate Peel: अनार सेहत के लिए जितना फायदेमंद है, उसे छीलना उतना ही झंझट भरा काम लगता है। कभी दाने फूट जाते हैं, कभी रस कपड़ों पर गिर जाता है और कभी सफाई में ही आधा टाइम निकल जाता है। यही वजह है कि कई लोग चाहकर भी अनार खाना अवॉइड करने लगते हैं।

अगर आप भी अनार छीलने के झंझट से परेशान हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी आसान और देसी ट्रिक, जिससे बिना गंदगी और बिना मेहनत के मिनटों में अनार के पूरे-पूरे दाने निकल जाएंगे।

सबसे पहले समझ लें अनार की बनावट

अनार बाहर से सख्त जरूर लगता है, लेकिन अंदर यह हिस्सों (सेक्शन) में बंटा होता है। हर सेक्शन में दाने एक पतली झिल्ली से ढके होते हैं। सही जगह से कट और हल्का दबाव डालते ही दाने आसानी से अलग हो सकते हैं।

1 ट्रिक जो बदल देगी अनार छीलने का तरीका

इस ट्रिक के लिए आपको सिर्फ एक कटोरी पानी और चाकू की जरूरत होगी। यह तरीका न सिर्फ आसान है, बल्कि बिल्कुल साफ-सुथरा भी है।

स्टेप-बाय-स्टेप अपनाएं यह आसान तरीका

  • सबसे पहले अनार के ऊपर का क्राउन (ऊपरी हिस्सा) हल्का सा काट दें। अब अनार के छिलके पर हल्की-हल्की लंबी कट्स लगाएं, जितने इसके अंदर सेक्शन होते हैं।
  • अब एक बड़ी कटोरी में पानी भरें और अनार को उसमें डाल दें। पानी के अंदर ही अनार को हाथों से हल्के दबाव के साथ खोलें।
  • आप देखेंगे कि सारे दाने अपने आप अलग होकर नीचे बैठ जाएंगे, जबकि छिलका और सफेद झिल्ली ऊपर तैरने लगेंगे।

क्यों है यह ट्रिक इतनी असरदार

पानी में अनार खोलने से दानों पर दबाव नहीं पड़ता, जिससे वे फूटते नहीं हैं। साथ ही रस बाहर नहीं निकलता, जिससे हाथ और कपड़े गंदे नहीं होते। यह तरीका खासतौर पर बच्चों के लिए अनार तैयार करने में बेहद काम का है।

समय और मेहनत दोनों की बचत

जहां सामान्य तरीके से अनार छीलने में 10-15 मिनट लग जाते हैं, वहीं इस ट्रिक से 2-3 मिनट में काम पूरा हो जाता है। यही वजह है कि आजकल यह तरीका सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story