Giloy Plantation: औषधीय गुणों से भरी गिलोय उगाना है आसान, घर में इस तरह करें प्लांटेशन

Giloy Plantation Tips
X

गिलोय की बेल उगाने के टिप्स।

Giloy Plantation: गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है। गिलोय को घर में आसानी से उगाया जा सकता है।

Giloy Plantation: गिलोय अपने औषधीय गुणों की वजह से खास जगह रखती है। आयुर्वेद में इसे 'अमृता' कहा जाता है। इम्यूनिटी बूस्टर गिलोय को आप घर पर आसानी से उगा सकते हैं। गिलोय की खास खूबियों की वजह से आजकल इसकी डिमांड काफी बढ़ गई है। ऐसे में थोड़ी सी जगह भी गिलोय बेल को लगाने के लिए काफी होगी।

गिलोय की बेल बहुत कम देखभाल में तेजी से बढ़ती है। इसे गमले में या जमीन पर दोनों जगह लगाया जा सकता है। खास बात यह है कि यह बेल सहारे के साथ ऊपर चढ़ती है और घर के वातावरण को भी ताजगी से भर देती है। आइए जानते हैं कि घर में गिलोय उगाने का सही तरीका क्या है।

गिलोय लगाने का सही समय

गिलोय को गर्म और नम मौसम पसंद होता है। इसे लगाने का सबसे अच्छा समय फरवरी से जून के बीच माना जाता है। इस मौसम में बेल जल्दी पनपती है और जड़ों को मजबूती मिलती है।

गिलोय लगाने के लिए सामग्री

  • गिलोय की ताजा डंडी (कटिंग)
  • गमला या जमीन
  • अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी
  • खाद या गोबर की खाद
  • पानी

गिलोय लगाने की विधि

गिलोय की बेल को आसानी से प्लांट किया जा सकता है। इसके लिए गिलोय की 6-8 इंच लंबी डंडी काट लें। इसे गमले की मिट्टी में 2-3 इंच गहराई तक दबा दें। अगर जमीन पर लगा रहे हैं तो बेल को दीवार, पेड़ या किसी सहारे के पास लगाएं ताकि यह आसानी से फैल सके। मिट्टी में गोबर की खाद मिलाने से बेल को तेजी से पोषण मिलेगा।

गिलोय को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, लेकिन मिट्टी हल्की गीली रहनी चाहिए। गर्मियों में हफ्ते में 2-3 बार पानी दें और सर्दियों में जरूरत के अनुसार। इसे धूप और छांव दोनों जगह लगाया जा सकता है, लेकिन हल्की धूप में यह तेजी से बढ़ती है।

लगाने के 8-10 महीनों बाद गिलोय की बेल से तने काटकर उपयोग किया जा सकता है। बेल जितनी पुरानी होगी, उसमें औषधीय गुण उतने ही अधिक होंगे। इसकी डंडी को धोकर सीधे या उबालकर काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story