Vegetable Noodles: वेजिटेबल नूडल्स देखकर खुश हो जाएंगे बच्चे, मिनटों में बनाने का ये तरीका है आसान

वेजिटेबल नूडल्स बनाने का तरीका।
Vegetable Noodles: आजकल बच्चे सबसे ज्यादा चूज़ी खाने वाले हो गए हैं लेकिन जब बात नूडल्स की आती है, तो उनकी आंखों में चमक अपने-आप आ जाती है। अगर आप भी रोज-रोज यह सोचकर परेशान होते हैं कि बच्चों को हेल्दी क्या खिलाएं, तो वेजिटेबल नूडल्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। इसमें भरपूर सब्जियां, स्वाद और न्यूट्रीशन तीनों का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है।
पैरेंट्स अक्सर फिक्र करते हैं कि बच्चे सब्जियां नहीं खाते। ऐसे में वेजिटेबल नूडल्स एक ऐसा तरीका है जिसमें बच्चे सब्जियों का स्वाद भी नहीं पहचानते और पोषण भी मिल जाता है। इसे बनाना बेहद आसान है और मिनटों में तैयार भी हो जाता है।
वेजिटेबल नूडल्स बनाने के लिए सामग्री
- 1 पैकेट नूडल्स
- 1 कप बारीक कटी हुई गाजर
- 1 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
- 1/2 कप पत्ता गोभी (कटी हुई)
- 1/2 कप स्वीट कॉर्न
- 1 बारीक कटा प्याज
- 2-3 बारीक कटी हरी मिर्च (बच्चों के लिए स्किप कर सकते हैं)
- 1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 टेबलस्पून सोया सॉस
- 1 टेबलस्पून टोमैटो सॉस
- 1/2 टीस्पून काली मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- 2 टेबलस्पून तेल
वेजिटेबल नूडल्स बनाने का तरीका
वेजिटेबल नूडल्स एक टेस्टी स्ट्रीट फूड है जिसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और नूडल्स डालकर 3-4 मिनट पकाएं। ज्यादा न पकाएं, वरना नूडल्स चिपचिपे हो जाएंगे। पकने के बाद पानी निकाल दें और ठंडे पानी से धोकर साइड में रख दें।
एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, प्याज और हरी मिर्च डालें। हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब गाजर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी और स्वीट कॉर्न डालें। सब्जियों को 2-3 मिनट तक हाई फ्लेम पर स्टर-फ्राई करें ताकि उनका क्रंच बना रहे।
अब कड़ाही में सोया सॉस, टोमैटो सॉस, काली मिर्च और नमक डालें। अच्छी तरह मिक्स करें ताकि सभी फ्लेवर सब्जियों में अच्छी तरह घुल जाएं।
अब उबले हुए नूडल्स कड़ाही में डालें। हल्के हाथ से मिलाते हुए सभी सब्जियों और सॉस के साथ टॉस करें। 2 मिनट तक पकाएं ताकि नूडल्स सभी फ्लेवर को अच्छे से सोख लें। गरमा-गरम वेजिटेबल नूडल्स प्लेट में निकालें। बच्चे हों या बड़े सब इसे चटकारे लेकर खाएंगे।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
