Suji Onion Paratha: ब्रेकफास्ट में सर्व करें सूजी अनियन पराठा, बच्चों के लंच बॉक्स की भी है परफेक्ट डिश!

how to make suji onion paratha
X

सूजी अनियन पराठा बनाने का तरीका।

Suji Onion Paratha: सूजी अनियन पराठा एक टेस्टी ब्रेकफास्ट डिश है जो खूब पसंद आएगी। जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

Suji Onion Paratha: सुबह का नाश्ता अगर झटपट, स्वादिष्ट और हेल्दी हो तो दिनभर एनर्जी बनी रहती है। सूजी अनियन पराठा ऐसी ही एक रेसिपी है जो कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है और स्वाद में भी कमाल की होती है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती सूजी, प्याज और कुछ बेसिक मसालों से तैयार हो जाता है ये हल्का-फुल्का लेकिन फुल एनर्जेटिक ब्रेकफास्ट।

बच्चों के लंच बॉक्स से लेकर ऑफिस टिफिन तक, सूजी अनियन पराठा हर किसी को पसंद आता है। इसका क्रिस्पी टेक्सचर और मसालेदार स्वाद इसे और भी खास बना देता है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं सूजी अनियन पराठा घर पर ही बेहद आसान तरीके से।

सूजी अनियन पराठा के लिए सामग्री

  • सूजी - 1 कप
  • बारीक कटा प्याज - 1 बड़ा
  • हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी
  • दही - 2 टेबलस्पून
  • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टीस्पून
  • नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
  • हरा धनिया - 2 टेबलस्पून
  • तेल - पराठा सेंकने के लिए
  • पानी - जरूरत अनुसार

सूजी अनियन पराठा बनाने का तरीका

सूजी अनियन पराठा एक टेस्टी ब्रेकफास्ट डिश है जिसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी लें। इसमें दही, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन पेस्ट, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और धनिया डालें।

अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए। अब बैटर को चेक करें, अगर ज्यादा गाढ़ा हो गया है तो थोड़ा पानी और मिला लें।

इसके बाद तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं। फिर एक करछी बैटर डालें और चम्मच से गोलाकार फैलाएं, जैसे चीला बनाते हैं। मध्यम आंच पर पराठे को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकें। बीच-बीच में तेल डालते रहें ताकि पराठा कुरकुरा बने।

पराठा जब दोनों तरफ अच्छे से पक जाए, तब उसे प्लेट में निकालें। इसी तरह सारे सूजी अनियन पराठा तैयार कर लें। इन्हें दही, टमाटर की चटनी या अचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story