vada pav recipe: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा वड़ा पाव और धांसू चटनी, आसानी से तैयार होने वाली रेसिपी जान लें

X
Vada Pav recipe with chutney
Vada Pav Recipe: वड़ा पाव, मुंबई की शान और हर स्ट्रीट फूड लवर की पहली पसंद है। घर पर वड़ा पाव बनाना आसान है, बस सही रेसिपी और बैलेंस चाहिए। कुरकुरे वड़े, तीखी चटनी और नरम पाव इसका राज़ हैं। चटनी, वड़ा और असेंबल करने की विधि से तैयार करें परफेक्ट स्ट्रीट स्टाइल वड़ा पाव।
Vada Pav Recipe: वड़ा पाव सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि इमोशन है, खासतौर पर मुंबई के लोगों के लिए। बाहर मिलती तीखी चटनी, कुरकुरा वड़ा और नरम पाव-अब यह सब आप घर पर भी बना सकते हैं। जानिए इसकी आसान रेसिपी, वड़ा और चटनी बनाने का तरीका, और कुछ टिप्स जिससे आपका वड़ा पाव बिल्कुल परफेक्ट बने।
वड़ा बनाने के लिए सामग्री:
- उबले आलू – 4
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
- अदरक लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
- राई (सरसों) – 1/2 चम्मच
- हल्दी – 1/4 चम्मच
- करी पत्ता – 6-8
- हरा धनिया – थोड़ा सा
- नमक – स्वादानुसार
- बेसन – 1 कप
- बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
- पानी – आवश्यकतानुसार
- तेल – तलने के लिए
वड़ा बनाने का तरीका:
- एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें, राई और करी पत्ता डालें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी डालकर भूनें।
- इसमें मैश किए हुए आलू, नमक और हरा धनिया डालें। अच्छे से मिक्स करके ठंडा होने दें।
- बेसन में नमक, बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर घोल बनाएं।
- आलू के छोटे गोले बनाएं, बेसन में डुबाकर गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
लाल लहसुन की चटनी के लिए सामग्री:
- लहसुन – 6-8 कलियां
- सूखी लाल मिर्च – 4-5
- भूनी मूंगफली – 2 टेबलस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- नींबू रस – 1 चम्मच
सभी चीजों को मिक्सर में दरदरा पीस लें। जरूरत लगे तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं।
वड़ा पाव असेंबल कैसे करें:
- पाव को बीच से हल्का काटें, तवे पर थोड़ा मक्खन या घी लगाकर सेंक लें।
- चटनी लगाएं, उसमें गरमागरम वड़ा रखें।
- चाहें तो हरी मिर्च तले हुए और पाव के साथ सर्व करें।
टिप्स: वड़ा को कुरकुरा बनाने के लिए बेसन का घोल न ज्यादा गाढ़ा हो, न ज्यादा पतला।
- चटनी को थोड़ा तीखा रखें, यही वड़ा पाव का असली स्वाद है।
- पाव को मक्खन या बटर में सेंकने से टेस्ट दोगुना हो जाता है।
(प्रियंका कुमारी)