Rava Bonda Recipe: रवा बोंडा का स्वाद बच्चे खूब करेंगे पसंद, स्नैक्स के लिए 15 मिनट में बनाएं

how to make suji bonda at home
X

सूजी बोंडा बनाने का तरीका।

Rava Bonda Recipe: रवा बोंडा साउथ इंडियन डिश है जो स्नैक्स के तौर पर खूब पसंद आती है। जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

Rava Bonda Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ हल्का और क्रिस्पी स्नैक्स मिल जाए तो मज़ा ही कुछ और होता है। ऐसे में रवा बोंडा एक परफेक्ट ऑप्शन है यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट होता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में न तो ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ज्यादा समय। सिर्फ 15 मिनट में यह टेस्टी स्नैक तैयार हो जाता है।

रवा बोंडा साउथ इंडियन स्नैक है, जो बच्चों को बेहद पसंद आता है। इसका स्वाद पकौड़े जैसा होता है लेकिन यह हल्का और डाइजेस्टिव होता है। अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं या बच्चों को कुछ चटपटा खाने का मन हो, तो रवा बोंडा बनाना एकदम सही रहेगा। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

रवा बोंडा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप सूजी (रवा)
  • 1/2 कप दही
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच चना दाल
  • कुछ करी पत्ते
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा तेल (फ्राई करने के लिए)
  • थोड़ा पानी (घोल बनाने के लिए)

रवा बोंडा बनाने की विधि

रवा बोंडा एक टेस्टी स्नैक्स है जो बहुत पसंद किया जाता है। इस साउथ इंडियन डिश को बनाने के लिए एक बाउल में सूजी और दही डालकर मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मध्यम गाढ़ा घोल तैयार करें। इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।

अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। उसमें राई, चना दाल, करी पत्ते, हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें। जब तड़का तैयार हो जाए तो इसे सूजी के घोल में डालें। अब स्वादानुसार नमक और बारीक कटा प्याज मिलाएं।

इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल मीडियम फ्लेम पर गर्म हो जाए, तो हाथ से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर गोल बोंडा के आकार में डालें। इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें।

सारे घोल से इसी तरह रवा बोंडा तैयार कर लें। गरमागरम रवा बोंडा को नारियल चटनी या टमाटर केचप के साथ परोसें। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सब इसे बहुत पसंद करेंगे।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story