Papaya Smoothie: पपीते से बनी स्मूदी दिनभर रखेगी एनर्जेटिक, 3 चीजों से मिनटों में तैयार होगी

how to make papaya smoothie
X

पपीता स्मूदी बनाने का तरीका।

Papaya Smoothie: पपीते से बनी स्मूदी टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती है। इसे पीने से दिनभर एनर्जी महसूस होती है।

Papaya Smoothie: पपीते से बनी स्मूदी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इस टेस्टी स्मूदी से दिन की शुरुआत की जा सकती है। आप चाहते हैं कि परिवार के सभी सदस्य दिन की हेल्दी शुरुआत करें तो पपीता स्मूदी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। पपीते के साथ ग्रीन ऐपल और दूध के साथ मिलाकर स्मूदी बनाएं तो इसका स्वाद और पोषण दोनों दोगुना हो जाता है।

पपीता स्मूदी बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है और इसे तीन चीजों के साथ ही तैयार किया जा सकता है। अगर आप दही पसंद करते हैं तो दूध की जगह दही का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पपीता स्मूदी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप पपीता (कटा हुआ)
  • 1 ग्रीन ऐपल (कटा हुआ)
  • 1 कप ठंडा दूध या दही
  • शहद या शुगर (स्वाद अनुसार)
  • बर्फ के टुकड़े

पपीता स्मूदी बनाने का तरीका

पपीता स्मूदी एक टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक है जिसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। इसका स्वाद बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पपीता और ग्रीन ऐपल को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

अब मिक्सर जार में पपीता, ग्रीन ऐपल और ठंडा दूध डालकर कुछ देर तक चालतें और स्मूद पेस्ट बना लें। अगर आप दही पसंद करते हैं तो दूध की जगह दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे अपने टेस्ट के हिसाब से तैयार करें।

पपाया स्मूदी में मिठास के लिए आप स्वादानुसार शहद डालकर फिर से ब्लेंड कर लें। स्मूदी तैयार हो जाने के बाद इसे ग्लास में निकालकर ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और तुरंत सर्व करें। इसे पीने से शरीर में एनर्जी बढ़ने के साथ ही कई अन्य फायदे भी मिल जाते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story