Onion Dosa: होटल जैसा प्याज का डोसा नहीं बना पाते? इस तरीके तैयार कर पाएं गज़ब का स्वाद

how to make onion dosa recipe at home
X

प्याज का डोसा बनाने का तरीका।

Onion Dosa: अनियन डोसा यानी प्याज वाला डोसा काफी पसंद किया जाता है। इस खास स्वाद लोगों को बहुत भाता है।

Onion Dosa Recipe: साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट में डोसा का नाम सबसे ऊपर आता है। कुरकुरा, सुनहरा और स्वादिष्ट डोसा हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। लेकिन अगर इसमें डाली जाए हल्की-सी मसालेदार प्याज की लेयर, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। होटल स्टाइल प्याज वाला डोसा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है, जिसे नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसा जाता है।

अगर आप सोचते हैं कि ऐसा डोसा सिर्फ होटल में ही बनाया जा सकता है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। थोड़े से टिप्स और सही बैटर की मदद से आप घर पर भी बिल्कुल वैसा ही डोसा तैयार कर सकते हैं। आइए जानें होटल स्टाइल प्याज वाला डोसा बनाने का आसान तरीका।

प्याज वाला डोसा बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप चावल
  • 1/2 कप उड़द दाल
  • 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 मध्यम प्याज (बारीक कटे हुए)
  • 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • तेल या घी - डोसा सेकने के लिए

प्याज वाला डोसा बनाने का तरीका

प्याज वाला डोसा बहुत पॉपुलर डिश है। आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को धोकर 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद इन्हें मिक्सर में डालकर मुलायम घोल तैयार करें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाएं।

बैटर को एक बड़े बर्तन में डालकर 8-10 घंटे के लिए खमीर उठने (फर्मेंटेशन) के लिए ढककर रख दें। सुबह तक बैटर हल्का फूल जाएगा और उसमें बबल्स दिखेंगे। अब इसमें स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।

अब तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा पानी छिड़ककर साफ करें। अब एक कलछी बैटर लेकर तवे पर डालें और गोल घुमाते हुए फैलाएं। ऊपर से बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और काली मिर्च पाउडर छिड़कें।

इसके बाद किनारों पर थोड़ा तेल या घी डालें और डोसे को मध्यम आंच पर पकने दें। जब नीचे का हिस्सा सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए तो डोसे को धीरे से मोड़ें और प्लेट में निकाल लें। गरमागरम प्याज वाला डोसा नारियल चटनी, टमाटर चटनी या सांभर के साथ परोसें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story