Chakli Recipe: दिवाली के लिए घर पर बनाएं पारंपरिक चकली, टेस्टी स्नैक्स पर टूट पड़ेंगे सब

चकली बनाने का तरीका।
Chakli Recipe: दिवाली का त्योहार स्वाद और खुशियों से भरा होता है। इस मौके पर घर पर बने स्नैक्स का अपना ही मजा है। अगर आप अपने मेहमानों और परिवार के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो पारंपरिक चकली से बेहतर विकल्प नहीं हो सकता। कुरकुरी और मसालेदार चकली हर उम्र के लोगों को पसंद आती है और त्योहार की मिठास को और बढ़ा देती है।
घर पर चकली बनाने की खासियत यह है कि आप इसे अपनी पसंद के मसालों और तेल की मात्रा के अनुसार तैयार कर सकते हैं। तैयार चकली को फ्रेश बनाने से इसकी खुशबू और क्रंचीनेस बढ़ जाती है। जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
चकली बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप चावल का आटा
- 1/2 कप बेसन
- 2 बड़े चम्मच तिल
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 चम्मच हींग
- नमक स्वादानुसार
- 2 बड़े चम्मच घी
- तेल (तलने के लिए)
चकली बनाने का तरीका
पारंपरिक चकली बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसके लिए सबसे पहले चावल का आटा और बेसन एक बड़े बाउल में छान लें। इन दोनों को ठीक से मिलाने के बाद इसमें तिल, लाल मिर्च पाउडर, हींग और नमक मिक्स करें।
अब इस मिश्रण में घी डालकर अच्छे से मिक्स करें और पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा बहुत ज्यादा सॉफ्ट न हो जाए। इसके बाद आटे को चकली बनाने वाले प्रेस में डालें और गोल-गोल आकार में चकली बनाएं।
इसके बाद मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल डालकर गरम कर लें इसके बाद चकली को सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें। तली हुई चकली को किचन पेपर पर निकालकर ठंडा करें। जब चकली पूरी तरह से ठंडी हो जाए तो इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
