Gulkand Making: शरीर में ठंडक घोलने वाला गुलकंद घर में बनाएं, आसान है तैयार करने की विधि

how to make gulkand at home
X

घर में गुलकंद बनाने का तरीका।

Gulkand Making: गुलकंद में पोषक तत्वों का भंडार है और इसे कई तरह से खाया जाता है। आप रूटीन में गुलकंद खाते हैं तो इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।

Gulkand Making: शरीर को एनर्जी से भर देने वाला गुलकंद बेहद फायदेमंद होता है। गलकंद को पान में मसाले के तौर पर तो उपयोग किया ही जाता है, इसके अलावा भी औषधीय तौर पर इसे इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोग रेगुलर गुलकंद खाते हैं। ऐसे में बाजार के गुलकंद को खरीदने की बजाय गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी से घर पर ही टेस्टी और एकदम शुद्ध गुलकंद बनाया जा सकता है।

रेगुलर गुलकंद खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और ये पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है। बाजार के गुलकंद में प्रिजर्वेटिव्स और मिलावट की आशंका होती है। ऐसे में आप आसान विधि से घर पर ही गुलकंद तैयार कर सकते हैं।

गुलकंद बनाने के लिए सामग्री

ताज़ी गुलाब की पंखुड़ियां - 2 कप

चीनी - 1 कप

इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

गुलकंद बनाने का तरीका

स्वादिष्ट गुलकंद बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। इसके बाद कांच के साफ जार में एक परत गुलाब की पंखुड़ियों की डालें और ऊपर से चीनी की परत बिछाएं।

इसी तरह एक के ऊपर एक गुलाब की पंखुड़ियां और चीनी की परतें लगाते जाएं। चाहें तो इसमें हल्की खुशबू और स्वाद के लिए इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं।

इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद जार को अच्छी तरह बंद करके धूप में 7 से 10 दिनों तक रखें। बीच-बीच में चम्मच से हिलाते रहें। तय समय के बाद गुलकंद गाढ़ा और लाल रंग का हो जाएगा। यह घर का बना गुलकंद लंबे समय तक सुरक्षित रह सकता है।

गुलकंद खाने के फायदे

  • शरीर में ठंडक पहुंचाता है।
  • डाइजेशन पॉवर स्ट्रॉन्ग बनाता है और कब्ज दूर करता है।
  • थकान और कमजोरी दूर करने में मददगार है।
  • मुंह की स्मैल को दूर करके फ्रेशनेस महसूस कराता है।
  • गर्मियों में एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story