Bhakarwadi Chaat: गुजराती स्टाइल की भाकरवाड़ी चाट करेंगे पसंद, 10 मिनट में कर लें तैयार

भाकरवाड़ी चाट बनाने की विधि।
Bhakarwadi Chaat: आप अगर चाट प्रेमी हैं और हमेशा कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो गुजराती स्टाइल भाकरवाड़ी चाट आपके लिए परफेक्ट डिश साबित होगी। खट्टी-मीठी इमली की चटनी, हरी चटनी, दही और कुरकुरी भाकरवाड़ी का तड़का मिलकर इस चाट को खास बनाता है। यह चाट न सिर्फ टेस्ट में लाजवाब है बल्कि दिखने में भी इतनी रंग-बिरंगी होती है कि देखते ही खाने का मन कर जाए।
गुजरात की फेमस स्नैक भाकरवाड़ी वैसे तो अपने आप में ही बहुत स्वादिष्ट होती है, लेकिन जब इसे चाट का ट्विस्ट दिया जाता है, तो इसका मजा दोगुना हो जाता है। खास मौके, गेट-टुगेदर या अचानक आने वाले मेहमानों के लिए यह इंस्टेंट स्नैक सबको खुश कर देता है।
भाकरवाड़ी चाट तैयार करने के लिए सामग्री
- भाकरवाड़ी - 1 कप (मार्केट से ली जा सकती है)
- दही - 1 कप (फेंटा हुआ)
- हरी चटनी - 3 बड़े चम्मच
- इमली की मीठी चटनी - 3 बड़े चम्मच
- प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
- टमाटर - 1 बारीक कटा हुआ
- उबले आलू - 1 कप (क्यूब्स में कटे हुए)
- सेव - 1/2 कप
- अनार के दाने - 2 बड़े चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- चाट मसाला - 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- हरा धनिया - गार्निश के लिए
भाकरवाड़ी चाट बनाने का तरीका
भाकरवाड़ी गुजरात और महाराष्ट्र का लोकप्रिय स्नैक्स है। इससे टेस्टी चाट भी तैयार की जा सकती है। भाकरवाड़ी चाट बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें और फिर उन्हें छीलकर टुकड़े कर लें। इसके बाद प्याज, टमाटर बारीक काट लें।
अब एक बड़ी बाउल लें और उसमें उबले आलू के टुकड़े, बारीक कटी प्याज और टमाटर डालकर मिलाएं। इसके बाद इसमें कुरकुरी भाकरवाड़ी डालकर ऊपर से दही डालें।
दही के बाद हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डालकर अच्छे से फैला दें। ऊपर से नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें। टेस्टी भाकरवाड़ी चाट तैयार है। ऊपर से सेव, अनार के दाने और हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
