Chili Cheese Toast: स्नैक्स के लिए बनाएं चिली चीज़ टोस्ट, स्वाद और क्रंच का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Chili Cheese Toast recipe in hindi
X

चिली चीज़ टोस्ट बनाने का तरीका।

Chili Cheese Toast: चिली चीज़ टोस्ट एक टेस्टी स्नैक्स डिश है, जिसे आसानी से बनाया जा सकता है। जानते हैं इसकी ईज़ी रेसिपी।

Chili Cheese Toast: आप अगर टेस्टी स्नैक्स की तलाश में हैं तो चिली चीज़ टोस्ट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। झटपट बनने वाली और स्वाद से भरपूर यह डिश बहुत पॉपुलर है। ब्रेड, चीज़ और हरी मिर्च का यह कॉम्बिनेशन हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। इसे आप नाश्ते में, बच्चों के टिफिन में या शाम की चाय के साथ स्नैक के तौर पर बना सकते हैं।

चिली चीज़ टोस्ट बनाना बहुत आसान है और इसमें लगते हैं सिर्फ कुछ बेसिक इंग्रेडिएंट्स। कुरकुरी ब्रेड, पिघली हुई चीज़ और हल्की तीखापन लिए हरी मिर्च का फ्लेवर इसे एकदम परफेक्ट बनाता है।

चिली चीज़ टोस्ट बनाने के लिए सामग्री

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ मोज़रेला चीज़
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 बारीक कटी शिमला मिर्च
  • थोड़ा बटर
  • नमक
  • ऑरिगैनो या चिली फ्लेक्स
  • प्याज या टमाटर (वैकल्पिक)

चिली चीज़ टोस्ट बनाने का तरीका

चिली चीज़ टोस्ट एक स्वाद से भरपूर फूड डिश है जिसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को तवे या टोस्टर पर हल्का-सा कुरकुरा टोस्ट कर लें। ऐसा करने से चीज़ और बटर लगने के बाद ब्रेड सॉफ्ट नहीं होगी। इसे बस हल्का सुनहरा रंग आने तक सेकें ताकि बेस मजबूत बन जाए।

अब टोस्ट की हुई ब्रेड पर बटर की एक पतली लेयर लगाएं। इसके ऊपर मोज़रेला चीज़ की एक अच्छी मात्रा फैलाएं। चीज़ जितना ज्यादा पिघलेगा, टोस्ट उतना ही स्वादिष्ट बनेगा।

अब कटी हुई हरी मिर्च, शिमला मिर्च और थोड़ा सा नमक डालें। यह कॉम्बिनेशन टोस्ट को रंगीन और क्रंची बनाता है। अगर आप ज्यादा तीखापन पसंद करते हैं, तो थोड़ी रेड चिली फ्लेक्स भी डाल सकते हैं।

टोस्ट को ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करें और ब्रेड को 5-7 मिनट तक बेक करें, जब तक चीज़ पूरी तरह पिघलकर गोल्डन न हो जाए। अगर ओवन नहीं है, तो ढक्कन लगाकर तवे पर भी ग्रिल किया जा सकता है। गर्मागर्म टोस्ट को ऑरिगैनो छिड़ककर परोसें।

चिली चीज़ टोस्ट को आप टोमैटो केचप या मिंट मेयो डिप के साथ सर्व कर सकते हैं। चाहें तो ऊपर से थोड़ा नींबू निचोड़ें ताकि फ्लेवर बैलेंस हो जाए। यह बच्चों की पार्टी या शाम की स्नैक प्लेट में एकदम फिट बैठता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story