Cheese Garlic Bread: 5 मिनट में चीज़ गार्लिक ब्रेड करें तैयार, स्वाद में लाजवाब, बच्चों की पहली पसंद

cheese garlic bread recipe in hindi
X

चीज़ गार्लिक ब्रेड बनाने का तरीका।

Cheese Garlic Bread: चीज़ गार्लिक ब्रेड एक स्वादिष्ट रेसिपी है जो काफी पसंद की जाती है। जानते हैं इस टेस्टी डिश को बनाने का तरीका।

Cheese Garlic Bread: ब्रेकफास्ट के लिए चीज़ गार्लिक ब्रेड परफेक्ट डिश है। सुबह का वक्त हमेशा जल्दी का होता है स्कूल, ऑफिस या घर के काम की तैयारी, ऐसे में हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाना एक चैलेंज जैसा लगता है। लेकिन अगर कुछ ऐसा मिल जाए जो सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाए और खाने में इतना लाजवाब हो कि बच्चे खुद ही दोबारा मांगें, तो दिन की शुरुआत और भी मजेदार हो जाती है।

चीज़ गार्लिक ब्रेड एक ऐसी झटपट बनने वाली रेसिपी है जो ब्रेकफास्ट के लिए एकदम परफेक्ट है। ब्रेड, चीज़ और लहसुन के स्वाद का मेल न केवल पेट भरता है, बल्कि दिनभर एनर्जी भी देता है। आइए जानें इसकी आसान विधि।

चीज़ गार्लिक ब्रेड के लिए सामग्री

ब्रेड स्लाइस – 4

बटर – 2 टेबलस्पून

लहसुन की कटी कलियां – 5-6

चीज़ (मोज़रेला या प्रोसेस्ड) – 1 कप

हरा धनिया या ऑरेगैनो – स्वाद अनुसार

चिली फ्लेक्स – वैकल्पिक

चीज़ गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि

बटर और लहसुन का मिक्सचर तैयार करें: एक कटोरी में बटर लें और उसमें कटा हुआ लहसुन मिलाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा हरा धनिया या ऑरेगैनो भी मिला सकते हैं। ये मिक्सचर स्वाद को और बेहतर बनाता है।

ब्रेड पर लगाएं: ब्रेड स्लाइस को लें और उस पर तैयार लहसुन वाला बटर अच्छे से फैलाएं। इसके ऊपर मनचाहे मात्रा में कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें।

टोस्ट करें: अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और ब्रेड स्लाइस को धीमी आंच पर ढककर 3-4 मिनट तक सेंकें, जब तक चीज़ मेल्ट होकर हल्का ब्राउन न हो जाए। अगर आपके पास OTG या माइक्रोवेव है, तो उसमें भी 2-3 मिनट में चीज़ गार्लिक ब्रेड तैयार हो जाएगी।

सर्व करें: गर्मागर्म चीज़ गार्लिक ब्रेड को चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो से गार्निश करें और बच्चों को या चाय के साथ खुद एंजॉय करें।

टिप्स

  • चीज़ की मात्रा अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा करें।
  • ज्यादा कुरकुरी ब्रेड चाहिए तो उसे पहले बिना चीज़ के टोस्ट कर लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story